{"_id":"5b778a8842c792465d1d1eb3","slug":"pay-our-allowance-or-we-stop-flying-said-air-india-pilots-to-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के पायलटों ने मैनेजमेंट को दिया सीधा जवाब, भत्ते दो वरना नही उड़ेंगे विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के पायलटों ने मैनेजमेंट को दिया सीधा जवाब, भत्ते दो वरना नही उड़ेंगे विमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के पायलटों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनका बकाया फ्लाइंग अलाउंस उन्हें नहीं दिया गया तो वह काम नहीं करेंगे। अभी एयर इंडिया ने लगातार पांचवें महीने की सैलरी भी पायलटों को देरी से दी है। जिसमें जुलाई की सैलरी इसी मंगलवार को दी गई है। वहीं पायलटों की कमाई में बड़ा हिस्सा इन भत्तों का ही होता है।
विज्ञापन
मामले पर पायलटों का कहना है कि उनकी कमाई में सैलरी का हिस्सा 30 फीसदी होता है और बड़ा हिस्सा इस भत्ते का होता है। यानि कि फ्लाइंग अलाउंस का। उन्हें इसका भुगतान दो महीने बाद किया जा रहा है। जो कि नियमों के विपरीत है। नियमों के मुताबिक उन्हें जून के फ्लाइंग अलाउंस अगस्त तक मिल जाने चाहिए थे। लेकिन अभी तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सरकार की हिस्सेदारी बेचने के प्रयास के विफल रहने के बाद शुक्रवार को एयर इंडिया बोर्ड की बैठक हुई। बैठक ऐसे समय में हुई है जब सरकार एयर इंडिया को वित्तिय पैकेज देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
हवाई किराया अनुचित नहीं
विमानन नियामक डीजीसीए ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि विमानन कंपनियां हवाई यात्रा के लिए अनुचित किराया नहीं वसूल रही हैं। टिकटों की कीमतों में बदलाव बाजार की ताकतों के मुताबिक ही होता है। विमानन नियामक ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हलफनामे में अपनी राय रखी और कहा कि हवाई किराए के बारे में उसे नियम बनाने का अधिकार नहीं है।