{"_id":"5c8c074abdec2213e76c208b","slug":"pawar-grandson-bhujbal-nephew-name-in-the-second-list-of-ncp-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीपी की दूसरी सूची में पवार के पौत्र, भुजबल के भतीजे का नाम शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीपी की दूसरी सूची में पवार के पौत्र, भुजबल के भतीजे का नाम शामिल
Sat, 16 Mar 2019 01:42 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के पौत्र पार्थ और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के भतीजे समीर के नाम अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल हैं। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
विज्ञापन
राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र पार्थ मावल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल को नासिक से चुनाव मैदान में उतारा है। समीर को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
टीवी पर छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाने वाले डा. अमोल कोल्हे का नाम भी दूसरी सूची में है। वह हाल में शिवसेना छोड़ कर राकांपा में शामिल हुए थे। कोल्हे शिरूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में धनराज हरिभाऊ महाले (डिंडोरी) और बजरंग सोनावने (बीड़) के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने अब तक विवादास्पद अहमदनगर और मढा सीटों के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पवार के मढा सीट से लड़ने की उम्मीद थी लेकिन हाल में उन्होंने ऐसा नहीं करने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को घोषित की गई पार्टी की पहली सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम थे जिनमें शरद पवार की बेटी सुप्रिया का नाम भी शामिल है।