फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patnaik kept rakhi' promise, will be indebted to him for support: Murmu

Droupadi Murmu: ओडिशा पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कहा- सीएम पटनायक ने मेरा समर्थन कर पूरा किया राखी का वादा

Fri, 08 Jul 2022 10:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 08 Jul 2022 10:08 PM IST
सार

बीजद सांसदों के साथ बातचीत के तुरंत बाद उन्होंने भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ एक और बैठक की, जहां उन्होंने उन सभी को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Patnaik kept rakhi' promise, will be indebted to him for support: Murmu
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

अपने गृह राज्य ओडिशा में जोरदार स्वागत से भावुक होकर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनकी उम्मीदवारी के लिए अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा कर राखी का वादा पूरा किया। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा था कि मयूरभंज जिले की आदिवासी निवासी द्रौपदी मुर्मू जब अपने अभियान के लिए ओडिशा जाएंगी तो उन्हें राजकीय अतिथि के रूप में माना जाएगा। मुर्मू ने विधानसभा परिसर में बीजद के विधायकों और सांसदों से बातचीत के दौरान कहा, सुभद्रा (बहन) होने के नाते मैंने जगन्नाथ (पटनायक) की कलाई पर राखी बांधी थी। इससे पहले कि बहन कुछ मांग पाती, भाई ने उसे समर्थन देने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


द्रौपदी मुर्मू ने सीएम पटनायक के आवास पर भोजन किया 
उन्होंने कहा कि ओडिशा की इस बेटी के प्रति इस अच्छे व्यवहार के लिए मैं उनकी (पटनायक का) ऋणी हूं। मुख्यमंत्री पटनायक ने यहां अपने आवास नवीन निवास में द्रौपदी मुर्मू के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया। मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों ने बताया कि बैगन भाजा, आलू भरता और बड़ी चूरा जैसे उड़िया व्यंजन दोपहर के भोजन में चावल और दाल के साथ परोसे गए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजद के संसदीय दल के नेता पिनाकी मिश्रा भी नवीन निवास में दोपहर के भोजन के लिए शामिल हुए।
विज्ञापन


मुर्मू ने कहा- राज्य के सभी विधायक मेरे भाई-बहन
यह बताते हुए कि वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुनी गई थीं, मुर्मू (64) ने कहा कि राज्य के सभी विधायक उनके भाई-बहन हैं। मैंने उनमें से ज्यादातर के साथ काम किया है। जो मेरे जाने के बाद सदन के सदस्य बने, वे भी मेरे भाई-बहन हैं। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती, लेकिन तकनीक ने हम सभी को एक-दूसरे के करीब ला दिया है। मैं अपने सभी भाइयों और बहनों का समर्थन चाहती हूं। एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने सभी सांसदों से ओडिशा के विकास के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें ओडिशा को एक सुंदर और विकसित जगह बनाना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री, सभी विधायकों और आम लोगों से ओडिशा की प्रगति के लिए काम करने का अनुरोध करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजद सांसदों के साथ बातचीत के तुरंत बाद उन्होंने भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ एक और बैठक की, जहां उन्होंने उन सभी को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। मुर्मू को यह भी उम्मीद थी कि अन्य पार्टियों के विधायक भी इस धरती की बेटी का समर्थन करेंगे। इससे पहले राज्य में पहुंचने पर मुर्मू का बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया, जिसमें भाजपा विधायक कुसुम टेटे ने उनके लिए एक आदिवासी नृत्य और पार्टी की भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने झांझ बजाते हुए प्रदर्शन किया।


भाजपा ने अपने सभी सांसदों को 16 जुलाई तक दिल्ली पहुंचने को कहा
भाजपा ने अपने सभी सांसदों को 16 जुलाई तक दिल्ली पहुंचने और 18 जुलाई तक रुकने को कहा है ताकि राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए सांसदों की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे। सूत्रों ने बताया कि 16 और 17 जुलाई को पार्टी सांसदों के लिए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान डालने के लिए प्रशिक्षण और प्रदर्शन सत्र आयोजित करेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 जुलाई को पार्टी के सभी सांसदों के लिए डिनर रखेंगे। 18 जुलाई को ही संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है और सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। मतगणना 21 जुलाई को होगी। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजग उम्मीदवार को को विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का भी समर्थन मिल चुका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed