फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patnaik announces nine more candidates for Odisha Assembly election

Odisha Assembly Elections: बीजद के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी;  तीन दल-बदलुओं को भी मौका

Fri, 05 Apr 2024 09:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 05 Apr 2024 09:41 PM IST
सार

बीजद की तीसरी सूची के बाद बीजद ने अब तक राज्य के कुल 147 विधानसभा क्षेत्रों में से 108 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Patnaik announces nine more candidates for Odisha Assembly election
ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media

विस्तार

बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। तीसरी सूची के बाद बीजद ने अब तक राज्य के कुल 147 विधानसभा क्षेत्रों में से 108 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


ताजा सूची के नौ उम्मीदवारों में तीन अन्य दलों से बीजद में आए नेता भी शामिल हैं। अन्य दलों से आए प्रकाश बेहरा को बाराबती-कटक सीट, रायसेन मुर्मू को राजगांगपुर और रोहित जोसेफ तिर्की को बीरमित्रपुर से टिकट दिया गया है। ये हाल ही में अन्य दलों से बीजद में शामिल हुए थे।वहीं, इस लिस्ट में एक महिला उम्मीदवार मीना माझी के नाम का भी एलान किया गया है उन्हें क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला बीजेपी नेता मोहन माझी से हुआ है। इसके अलावा, बीजद अध्यक्ष ने श्रम मंत्री सारदा प्रसाद नायक को दोबारा टिकट दिया गया है। उन्हें राउरकेला विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन


ओडिशा में चार चरणों में होना है विधानसभा चुनाव
ओडिशा में चार चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई 2024 को होगा और 4 जून 2024 को मतों की गणना की जाएगी। तीसरे चरण में 25 मई और चौथे चरण में एक जून को मतदान होगा।


ओडिशा में ऐसे रहे थे 2019 में नतीजे
2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में नजर डाली जाए तो ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में बीजू जनता दल(बीजेडी) 122 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। वहीं 2019 के चुनावी नतीजों के मुताबिक भाजपा को 23, कांग्रेस को 9, सीपीआई(एम)  को 1 और निर्दलीय को 1 सीट मिली थी। वर्तमान में बीजेडी के नवीन पटनायक सूबे के मुख्यमंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed