{"_id":"68f9e973e4cbe0f17c0a7a5f","slug":"patna-bound-spicejet-aircraft-returned-to-delhi-on-thursday-due-to-a-technical-issue-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet: पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SpiceJet: पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित
Thu, 23 Oct 2025 02:09 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:09 PM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : ANI
पटना के लिए रवाना हुआ स्पाइसजेट का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दिल्ली वापस लौट आया। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि विमान ने सामान्य रूप से लैंडिंग की और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या का विवरण साझा नहीं किया गया है।
स्पाइसजेट ने कहा, 23 अक्टूबर को दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 497 तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई। यात्रियों की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो अब पटना के लिए रवाना हो चुका है।
यह उड़ान बोइंग 737 विमान से संचालित की जा रही थी। एयरलाइन के अनुसार, तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान को सेवा में दोबारा शामिल किया जाएगा।