फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patients can now get cheap surgery, master plan of Central Government

अब मरीजों की सस्ते में हो सकेगी सर्जरी, केंद्र सरकार का मास्टर प्लान तैयार

Thu, 01 Mar 2018 06:18 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Patients can now get cheap surgery, master plan of Central Government

देश भर के अस्पतालों में दवाओं से लेकर सर्जरी तक की कीमतें नियंत्रित करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार नए नियम लागू करने जा रही है। इसके बाद दिल के ऑपरेशन से लेकर खून तक की कीमतों में भारी कमी आएगी। नए मास्टर प्लान के अनुसार दवाओं पर 10 गुना से ज्यादा मुनाफा नहीं लिया जा सकता। नया नियम संभवत: मई तक लागू हो जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान, मनमानी कीमत पर लगेगी रोक

दरअसल गुरुग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल में डेंगू मरीज की मौत के बाद लाखों के बिल का मामला उजागर होने के बाद बेलगाम प्राइवेट हेल्थ केयर पर नियंत्रण की मांग उठने लगी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने का फैसला लिया था। इसी सिलसिले में पिछले वर्ष तमाम भारतीय और विदेशी कंपनियों से सुझाव मांगे गए थे, लेकिन एक साल बाद भी कंपनियों की ओर से सुझाव नहीं मिले हैं। अब सरकार ने अंतिम चेतावनी देते हुए इन्हें 15 मार्च तक की मोहलत दी है।
विज्ञापन


19 तरह के सामान होंगे सस्ते, दिल के ऑपरेशन की कीमतें होंगी कम

ये सामान होंगे सस्ते


कैथेटर, डिस्पोजेबल सीरिंज, हार्ट वॉल्व, इम्प्लांट, प्रोस्थेटिक रिप्लेसमेंट में इस्तेमाल सामान, एचआईवी जांच मशीनें, कैनुला और परफ्यूजन सेट आदि।

मरीजों को ये होगा फायदा

फोर्टिस जैसे अस्पतालों के बिलों में हाल ही में 1900 फीसदी तक का मुनाफा इस तरह के सामान पर कमाया गया। नए नियम से ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की कीमतों पर नियंत्रण के बाद स्टेंट की तरह ही ये सामान आम मरीजों की पहुंच में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed