{"_id":"5c60368ebdec224be317edd6","slug":"paswan-said-baba-saheb-excuse-mayawati-purpose-to-set-up-her-sculptures","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासवान ने कहा, बाबा साहब तो बहाना, मायावती का मुख्य उद्देश्य अपनी मूर्तियां लगवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पासवान ने कहा, बाबा साहब तो बहाना, मायावती का मुख्य उद्देश्य अपनी मूर्तियां लगवाना
Sun, 10 Feb 2019 08:05 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 10 Feb 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
ramvilas paswan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते बी आर आंबेडकर समेत विभिन्न दलित नेताओं की मूर्तियां स्थापित करने के पीछे मायावती का असल मकसद खुद की प्रतिमाएं लगवाना था।
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष पासवान का बयान उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आया है। शीर्ष अदालत में नेताओं द्वारा अपनी तथा पार्टी के चुनाव चिन्ह की मूर्तियां स्थापित करने में जनता का पैसा खर्च करने के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
पासवान ने कहा कि उनका (मायावती) मुख्य उद्देश्य अपनी मूर्तियां लगवाना था। बाबा साहब जैसे नेताओं की मूर्तियां स्थापित करना तो एक बहाना है।