{"_id":"5a63663d4f1c1b6b268b58e0","slug":"passport-service-under-every-50-km-range-for-every-citizen-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति को 50 किमी के दायरे में मिलेगी पासपोर्ट सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हर व्यक्ति को 50 किमी के दायरे में मिलेगी पासपोर्ट सुविधा
एजेंसी , नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश विभाग हर व्यक्ति को पासपोर्ट के लिए 50 किमी के दायरे में सुविधा उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है। मार्च 2018 तक देश में 251 नए पासपोर्ट केंद्र काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को विज्ञान भवन में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जाने वाले कलाम सम्मान से सम्मानित किए जाने के दौरान विदेश मंत्रालय में सचिव ध्यानेश्वर एम मुलै ने यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ सालों में विदेशों में युद्घ, आपदा और विवादित क्षेत्रों में बसे करीब 90 हजार भारतीयों को बचाया गया है।
विज्ञापन
ध्यानेश्वर एम मुलै ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि विभाग पासपोर्ट प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए डाक विभाग के साथ पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्रों की स्थापना की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विदेशों में चलाए गए बचाव अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विदेश विभाग सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के उद्देश्य के साथ लोगों पर केंद्रित नीतियों के अनुसार कार्य कर रहा है। बचाव अभियान इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर फंड (आईसीडब्ल्यूएफ) के तत्वाधान में चलाया गया।
विभाग विदेश में संकट में फंसे किसी भी भारतीय मदद को हर समय तत्पर है। इसलिए तमाम चुनौतियों के बीच भी हमने युद्घ और आपदाओं में फंसे भारतीयों को निकाला है। 2009 में आईसीडब्ल्यूएफ का गठन का उद्देश्य भी यही था कि विदेशों में संकट में फंसे भारतीयों की मदद की जा सके। इसके तहत फंड को सिर्फ विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए ही किया जा सकता है।