{"_id":"5bdb713cbdec2269490076bf","slug":"passengers-travelling-in-march-2019-will-be-first-beneficiaries-of-reduced-railway-fares","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले साल मार्च में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को सबसे पहले मिलेगा कम किराये का फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले साल मार्च में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को सबसे पहले मिलेगा कम किराये का फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने फ्लेक्सी किराया योजना में संशोधन किया है। अगले साल मार्च में प्रीमियम ट्रेनों से सफर करने वाले रेल यात्रियों को रेलवे की फ्लेक्सी किराया योजना का लाभ सबसे पहले मिलेगा। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे ने ऐसी 15 प्रीमियम ट्रेनों से फ्लेक्सी किराया योजना समाप्त कर दी है जिनकी सालभर में 50 फीसद से कम बुकिंग रही है। वहीं, जब टिकट बुकिंग 50 से 75 फीसद तक घटने के सीजन में ऐसी 32 ट्रेनों में यह योजना लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कम यात्री होने के कारण जिन ट्रेनों को इस योजना से बाहर किया जाएगा उनमें कालका-नई दिल्ली शताब्दी, हावड़ा-पुरी राजधानी, चेन्नई-मदुरै दुरंतो, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ शताब्दी और दिल्ली-बठिंडा शताब्दी शामिल हैं। वहीं, कम मांग वाले सीजन में अमृतसर शताब्दी, इंदौर दुरंतो, जयपुर दुरंतो, मुंबई दुरंतो, बिलासपुर राजधानी, काठगोदाम-आनंदविहार शताब्दी, रांची राजधानी ट्रेनों में यह योजना लागू नहीं होगी।