{"_id":"5c6110b2bdec2273a25639da","slug":"passengers-suffer-nose-bleed-due-to-pressurisation-problem-in-air-india-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव की समस्या के कारण एआई एक्सप्रेस के यात्रियों की नाक से निकला खून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दबाव की समस्या के कारण एआई एक्सप्रेस के यात्रियों की नाक से निकला खून
Mon, 11 Feb 2019 11:35 AM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
air india express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्कट से कालीकट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में रविवार को दबाव की समस्या के कारण चार यात्रियों की नाक से खून निकलने लगा। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी। विमान के मस्कट हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद यात्रियों की नाक से खून निकलने लगा। विमान में 185 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ‘‘विमान में दबाव संबंधी समस्या आने के बाद उसे बे में वापस ले जाया गया।’’ इस समस्या के कारण चार यात्रियों की नाक से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि हवाईअड्डे पर चिकित्सक ने उनका उपचार किया और उन्हें यात्रा के लिए स्वस्थ घोषित किया। कुछ अन्य यात्रियों को असहजता महसूस हुई और कान में दर्द की शिकायत हुई। विमान के नीचे उतरने के बाद वे भी स्वस्थ महसूस करने लगे। उड़ान संख्या आईएक्स-350 में 185 यात्री सवार थे जिनमें तीन शिशु थे। यह बोइंग 737-8 का विमान था।
विज्ञापन