{"_id":"5e26c6b38ebc3e4af95d8db2","slug":"passengers-from-china-test-thermal-scanners-airports-health-ministry-order-novel-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डों पर थर्मल स्कैनर से होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन से आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डों पर थर्मल स्कैनर से होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश
Wed, 22 Jan 2020 09:28 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार भी सतर्क हैं। गौरतलब है कि चीनी शहर में वायरल निमोनिया के चार और मामलों सामने आए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से सलाह मिली है कि चीन से कोलकाता, दिल्ली और मुंबई आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पूर्व-आव्रजन काउंटरों थर्मल कैमरों से जांच की जाएं।
विज्ञापन
Ministry of Civil Aviation has received advisory from Ministry of Health&Family Welfare on Novel Coronavirus in Wuhan of China. Health screening of passengers coming from China to Kolkata, Delhi & Mumbai to be undertaken at pre-immigration counters installed with thermal cameras.
— ANI (@ANI) January 21, 2020विज्ञापन
इससे पहले चीन में कोरोना वायरस के फैलने की खबरों के मद्देनजर सरकार ने एक यात्रा परामर्श जारी करते हुए नागरिकों को बचने के लिए कुछ उपायों का पालन करने को कहा है। इस वायरस से सांस संबंधी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संचरण के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चीन की यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे खेतों, पशुओं के बाजारों या जहां बूचड़खाने हों वहां की यात्रा करने से बचें।
इसके साथ ही लोगों को कच्चे या अधपके मांस के उपभोग करने से भी बचने की सलाह दी गई है। परामर्श में कहा गया है कि उन लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए जो अस्वस्थ हैं या जिनमें बीमारी के लक्षण हैं, जैसे खांसी, नाक का बहना आदि। अगर सांस की समस्या है तो यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
क्या है यह वायरस
सार्स वायरस परिवार का एक नया सदस्य कोरोना वायरस है। इसके संक्रमण से सर्दी, सांस लेने की तकलीफ, बुखार और थकान की शिकायत होती है। कुछ कोरोना वायरस जानवरों में फैलते हैं, जबकि दूसरे कोरोना वायरस इंसान से इंसान में फैलते हैं।
यह रखें ध्यान
- सीफूड खाने से बचें और इसके बाजार में भी नहीं जाएं।
- चीन जाने वाले कृषि फार्मों, जिंदा पशुओं के बाजारों में जाने से बचें।
- पशुओं को काटे जाने के स्थान पर न जाएं, कच्चा या अधपका मांस न खाएं।
- अस्वस्थ या किसी बीमारी के लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
- सांस लेने की समस्या है तो यात्री यथासंभव मास्क पहनकर ही यात्रा करें।
- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें, साबुन से ही हाथ धोएं।
- खांसने या छींकने पर मुंह ढकने जैसे शिष्टाचार का पालन करें।