फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passengers can cancel railway counter tickets from home using this process

Railways: यात्री घर बैठे इस प्रक्रिया से कैंसिल कर सकते हैं रेलवे का काउंटर टिकट, इस तरह से मिलेगा रिफंड

Sat, 29 Mar 2025 02:20 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

Railways: शुक्रवार को रेलमंत्री ने संसद में बताया कि,  टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा।

विज्ञापन
Passengers can cancel railway counter tickets from home using this process
रेलवे स्टेशन पर टिकट करने के लिए लगी लाइन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय रेलवे से पूरे देश में हर दिन लाखों यात्री सफर करते है। इनमें से अधिकांश यात्री अपना टिकट ऑनलाइन आईआरसीटीसी  की वेबसाइट या दूसरे ऐप के माध्यम से बुक करते है। लेकिन आज भी बड़ी संख्या में यात्री रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट खरीदते है। लेकिन क्या आपको पता है कि काउंटर पर लिए गए ट्रेन टिकट को भी ऑनलाइन कैंसिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने शुक्रवार को संसद में बताया कि, टिकट काउंटर से खरीदे गए टिकट को भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए या पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से ऑनलाइन रद्द कराया जा सकता है, लेकिन राशि प्राप्त करने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र जाना होगा।
विज्ञापन


भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने रेल मंत्रालय से सवाल किया था कि, क्या टिकट रद्द कराने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाने की आवश्यकता है। इस सवाल के लिखित जवाब में रेलवे मंत्रालय ने बताया कि, रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 में निर्धारित समय सीमा के अनुसार पीआरएस काउंटर (रेलवे आरक्षण केंद्र) से लिए गए प्रतीक्षा सूची वाले टिकट को सौंपने पर आरक्षण काउंटर पर टिकट को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि, हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में, पीआरएस काउंटर टिकट को रेलवे यात्री (टिकट रद्द करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 के माध्यम से ऑनलाइन भी रद्द किया जा सकता है और आरक्षण काउंटरों के मूल पीआरएस काउंटर पर टिकट जमा कर रिफंड राशि ली जा सकती है।

इस तरह ऑनलाइन कर सकते है टिकट कैंसिल
काउंटर टिकट को ऑनलाइन कैंसिल कराने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको मोर एक्शन में जाकर काउंटर टिकट कैंसिलेशन पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आप अपने टिकट को कैंसिल या बोर्डिंग पॉइंट चेंज कर सकते हैं। टिकट कैंसिलेशन का ऑप्शन चुनकर आपको अपना पीएनआर नंबर और सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा। इसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी। डीटेल्स को चेक कर आप कैंसिल टिकट का ऑप्शन क्लिक करें। इसके बाद आपकी रिफंड राशि आपके स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

काउंटर से लिया टिकट ऑनलाइन कैंसिल तो कराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए रिफंड लेने आपको अपने नजदीकी पीआरएस काउंटर पर जाना चाहिए। जहां आप टिकट दिखाकर रिफंड पा सकते हैं। हालांकि, रिफंड प्राप्त करना है, तो इस बात का ध्यान रखें कि ट्रेन के निर्धारित समय से कम 4 घंटे पहले आपको पीआरएस काउंटर पर जमा करना होता है। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट या आरएसी टिकट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले काउंटर पर जमा कराया जा सकता है।

टिकट कैंसिलेशन से रेलवे कमा रहा करोड़ों रुपए
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 दिसंबर 2024 को संसद में एक लिखित जवाब में बताया था कि, रेलवे कैंसिलेशन टिकट से हुई कमाई का अलग से हिसाब नहीं रखता है। लेकिन फरवरी 2020 में कोटा के एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुजीत स्वामी के एक सवाल के जवाब में रेलवे ने अहम जानकारी दी थी। रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाले सेंटर फोर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम यानी क्रिस ने बताया था कि एक जनवरी 2017 से 31 जनवरी 2020 तक रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन चार्ज के रूप में 9,000 करोड़ रुपये कमाए थे।

रेलवे के टिकटों की बुकिंग पर आईआरसीटीसी किराये के अलावा जो कन्वीनियंस फी वसूलती है, वह भी कंपनी की आमदनी का एक स्रोत है। संसद में पूछे एक सवाल के जवाब में 8 फरवरी 2023 को वैष्णव ने बताया था कि साल 2019-20 के दौरान आईआरसीटीसी ने कैंसिल टिकट पर सुविधा शुल्क के रूप में 352.33 करोड़ रुपये, 2020-21 के दौरान 299.17 करोड़ रुपये, 2021-2022 के दौरान 694.08 करोड़ रुपये और साल 2022-23 के दौरान दिसंबर तक 604.40 करोड़ रुपये वसूले थे।


ई-टिकट लिया है तो ज्यादा कटेगा चार्ज
अगर आपने रेलवे की खिड़की से टिकट लिया है तो रेलवे सिर्फ कैंसिलेशन चार्ज काटता है। लेकिन आपने यदि ई-टिकट, मतलब कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट लिया है तो आपको कुछ और घाटा होगा। दरअसल, आईआरसीटीसी हर टिकट की बुकिंग पर सुविधा शुल्क वसूलती है। यह स्लीपर और सेकंड क्लास के टिकट पर 15 रुपये और जीएसटी तथा एयर कंडीशनर क्लास के टिकट पर 30 रुपये और जीएसटी होता है। यह राशि पास और पीटीओ वालों से भी वसूली जाती है। टिकट कैंसिलेशन पर यह राशि भी वापस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed