Bengaluru: बंगलूरू हवाईअड्डे पर जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी, कोलकाता से लाया था 30 सोने के बिस्किट
हवाईअड्डे पर तैनात कर्मचारियों को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ। ऐसे में यात्री घबराकर टॉयलेट में घुस गया। अधिकारियों ने उसे बाहर निकाला और जांच की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू हवाईअड्डे पर यात्री के पास से 600 ग्राम सोना बरामद किया गया है। कोलकाता से आने वाला यात्री एयर एशिया की फ्लाइट 151536 में सोना छिपाकर बंगलूरू लाया था। हवाईअड्डे पर जांच के दौरान अधिकारियों ने यात्री को पकड़ लिया। आरोपी ने एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों को चकमा देने के लिए शौचालय में सोना छिपाकर रखा था।
जानकारी के अनुसार, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने बंगलूरू के टी2, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर एयर एशिया की उड़ान I51536 से कोलकाता से आने वाले यात्रियों को रोक लिया। दरअसल, हवाईअड्डे पर तैनात कर्मचारियों को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ। ऐसे में यात्री घबराकर टॉयलेट में घुस गया। अधिकारियों ने उसे बाहर निकाला और जांच की। यात्री के पास से 600 ग्राम वजन के 30 सोने के बिस्कुट मिले।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।