फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger phone catches fire mid-air on IndiGo Dibrugarh-Delhi flight no one injured

टल गया हादसा: इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में यात्री के फोन में लगी आग, कोई घायल नहीं

Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
Passenger phone catches fire mid-air on IndiGo Dibrugarh-Delhi flight no one injured
इंडिगो विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली उड़ान के दौरान गुरुवार को एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, लेकिन चालक दल के सदस्यों की सूझबूझ और तत्परता से हादसा टल गया। उन्होंने तुरंत ही आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से उस पर काबू पा लिया। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 2037 डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी, तभी चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री के फोन से चिंगारी और धुआं निकलते देखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल के सदस्य ने आग बुझाने के उपकरण की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ”डिब्रूगढ़ से दिल्ली की उड़ान 6ई 2037 में एक मोबाइल से धुआं निकलने की घटना हुई। चालक दल को खतरनाक घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है इसलिए उन्होंने स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया। किसी यात्री या विमान में किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed