फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passenger bus catches fire on Mumbai-Ahmedabad highway in Gujarat big news in hindi

Big News: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर यात्री बस में लगी आग, 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

Fri, 20 Oct 2023 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 20 Oct 2023 07:30 AM IST
सार

अहमदाबाद से 16 यात्रियों से भरी एक बस तेज रफ्तार में जा रही थी, जिसमें वलसाड जिले के पारदी गांव के पास आग लग गई। बस में सवार सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। 

विज्ञापन
Passenger bus catches fire on Mumbai-Ahmedabad highway in Gujarat big news in hindi
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में मानसून ने तय समय से चार दिन बाद ली विदाई

विज्ञापन

करीब चार महीनों तक देश के विभिन्न हिस्सों को भिगोने के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने अंतत: बृहस्पतिवार को विदाई ले ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मानसून अपने तय समय से चार दिन की देरी के बाद 19 अक्तूबर को पूरी तरह लौट गया। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून की वापसी भी आठ दिनों की देरी से 25 सितंबर को शुरू हुई थी। 

ट्रक से पकड़े 750 करोड़...बैंक की निकली नकदी
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बरती जा रही चौकसी के दौरान एक ट्रक से पुलिस को 750 करोड़ रुपये मिले। पुलिस गडवाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों को चेक कर रही थी। इतनी बड़ी नकदी मिलने की खबर तुरंत सुर्खियों में आ गई और इसके चुनाव से जुड़े होने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि कुछ ही घंटों में यह स्पष्ट हो गया कि यह राशि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की थी। इसे केरल से हैदराबाद भेजा जा रहा था। 
विज्ञापन


विश्वकप के रोमांच के साथ तेज हुई अवैध सट्टेबाजी की रफ्तार
क्रिकेट विश्व कप का रोमांच बढ़ने के साथ ही अवैध सट्टेबाजी गतिविधियां की रफ्तार भी तेज हो रही है। अनौपचारिक जरिये से करोड़ों रुपये का निवेश भी किया गया है। इससे सालाना लगभग दो लाख करोड़ रुपये की कर चोरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थिंक चेंज फोरम (टीसीएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, अवैध खेल सट्टेबाजी बाजार में भारत से प्रतिवर्ष 8,20,000 करोड़ रुपये लगाए जा रहे हैं। डिजिटल बुनियादी ढांचे में वृद्धि, स्मार्टफोन का उपयोग और एथलेटिक स्पर्धाओं के विस्तार जैसे कारकों ने इस तरह की सट्टेबाजी में ज्यादा योगदान दिया है। नियामकीय प्रतिबंधों के बावजूद, भारत के अवैध सट्टेबाजी और जुआ बाजार में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

मणिपुर में लूटे गए 5,669 हथियारों में सिर्फ 1,350 बरामद
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में हिंसा के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों के शस्त्रागारों से लूटे गए 5,669 हथियारों में से अब तक केवल 1,350 ही बरामद किए गए हैं। इंफाल के मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में 132वें मणिपुर पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में बीरेन सिंह ने कहा, राज्य पुलिस के शस्त्रागारों से लूटे गए कुछ हथियार और गोला-बारूद वापस कर दिए गए हैं, जबकि कुछ तलाशी अभियान के दौरान बरामद किए गए हैं। कांगपोकपी जिले के फैजॉल और मोलजोल गांवों से सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी संख्या में हथिायरों बरामदगी की थी। सिंह ने कहा, मणिपुर सरकार की अपील पर कई लोगों ने हथियार वापस कर दिए हैं। स्वेच्छा से हथियार सरेंडर करने वालों के खिलाफ कोई मामला या प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी। 

पांच इमारतें, 26 भूखंड का मालिक अभियंता गिरफ्तार
ओडिशा के अंगुल जिले में कार्यरत एक सरकारी अभियंता को भ्रष्टाचार के एक मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उससे जुड़ी 11 संपत्तियों की तलाशी में उसके नाम पर पांच इमारतें, 26 भूखंड और बैंक खाते में 64 लाख रुपये जमा होने के दस्तावेज मिले हैं। सतर्कता विभाग के कर्मियों ने बुधवार को भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी जिलों में तलाशी ली। इसके अलावा 832 ग्राम सोने के आभूषण और 3.33 लाख भी बरामद किए गए हैं। 


सन फार्मा ने अमेरिका से वापस मंगाईं अवसाद रोधी दवा
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज कंपनी ने विनिर्माण मुद्दे के चलते अमेरिकी मार्केट से जेनेरिक अवसाद रोधी दवा की 144 बोतलें वापस मंगा ली हैं। यह जानकारी अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने दी। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुंबई मुख्यालय वाली दवा कंपनी की अमेरिका स्थित सहायक कंपनी ने ‘असफल विघटन विनिर्देशों’ के कारण बुप्रोपियन हाइड्रोक्लोराइड एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट के लॉट को वापस मंगाने की पहल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed