फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parties fielded 88 such candidates, who have criminal cases against women

दलों ने उतारे थे चुनाव में ऐसे 88 प्रत्याशी, जिनपर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमे

Fri, 06 Dec 2019 05:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 06 Dec 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Parties fielded 88 such candidates, who have criminal cases against women
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हैदराबाद में पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या और उन्नाव में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश के मामलों में भले ही संसद में कई दलों के नेताओं ने घंटों बहस की हो, मगर हकीकत यह है कि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के वक्त सबका रवैया एक जैसा ही रहा था। कई दलों ने 88 ऐसे उम्मीदवार उतारे, जिन पर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे थे।

विज्ञापन


इन आरोपी 88 उम्मीदवारों में से 19 अभी लोकसभा में हैं। इनमें से तीन पर दुष्कर्म के आरोप हैं। ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के मामले में सबसे आगे भाजपा रही थी। भाजपा ने चुनाव के दौरान ऐसे 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया।
विज्ञापन


इनमें से 10 प्रत्याशी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, जिसने 9 ऐसे नेताओं को टिकट दिया। इनमें से 5 चुनाव जीत भी गए। 38 निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी ऐसे मामले थे, लेकिन वे सभी चुनाव हार गए। ये आंकड़े 7,928 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के आधार पर तैयार हुई एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

31 विधानसभा चुनाव में भी 443 प्रत्याशियों पर भी ऐसे मामले

बीते पांच वर्षों में 29 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हुए। कुल 40,690 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 443 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थे। ऐसे सबसे ज्यादा 49 प्रत्याशी भाजपा के थे। कांग्रेस के ऐसे 41 प्रत्याशी थे। इन 443 उम्मीदवारों में से 63 विधायक बने। इनमें भाजपा के 13 और कांग्रेस के 14 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed