फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andheri bridge collapse: 4 fire brigade vehicles rushed to the spot

मुंबई के अंधेरी में बारिश के कारण ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 5 लोग जख्मी

Tue, 03 Jul 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 03 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Andheri bridge collapse: 4 fire brigade vehicles rushed to the spot
गोखले ब्रिज

मुंबई में अंधेरी वेस्ट में रोड ओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटकर अंधेरी स्टेशन के विले पार्ले से साउथ एंड जाने वाले ट्रैक पर गिर गया है। इसका ओवर हेड इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं। हालांकि इसकी वजह से पश्चिमी रेलवे की आवाजाही रुक गई है।हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं 10-15 लोगों के जख्मी होने की आशंका है।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल के आर कुदवाल्कर का कहना है, '6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। यह मत सोचिए कि कोई मलबे में दबा हुआ है। रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, सिटी पुलिस यहां मौजूद हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है। अगले चार घंटों बाद रेलवे अपना काम शुरू कर देगा।'
विज्ञापन


रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'अंधेरी स्टेशन पर रोड ओवप ब्रिज के कुछ हिस्से गिर गए हैं जिससे रेल यातायात पर प्रभाव पड़ा है। अधिकारियों को मरम्मत का कार्य जल्दी से जल्दी निपटाने के निर्देश दिए गए हैं और अन्य विभागों के साथ मिलकर यातायात बहाल करने में सहायता देने के लिए कहा है। मैंने रेल की सुरक्षा के लिए कमिश्नर को जांच करने के आदेश दिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गोखले ब्रिज के टूटने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने सीपी मुंबई पुलिस और बीएमसी कमिश्नर से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने सीपी से यातायात की आवाजाही को सुचारु रुप से चलने और बीएमसी कमिश्नर से बेस्ट बसों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

ब्रिज गिरने की वजह से अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अचानक सुबह 7.30 बजे ब्रिज गिर गया। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज की दूसरी तरफ दो स्कूल हैं और पास में ही रेलवे स्टेशन है।

इसी वजह से इसका काफी प्रयोग किया जाता था। हालांकि अच्छी बात यह रही कि हादसे के समय ब्रिज पर ज्यादा लोगों की संख्या नहीं थी। जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद ट्विट करते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि ब्रिज गिरने के बाद मौके पर सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रैफिक को रोक दिया गया है। बता दें कि मुबंई में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को जिस दौरान ब्रिज गिरा उस समय भी बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है।

मुंबई में इससे पहले पिछले साल सितंबर में एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज गिर गया था। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में लगभग 23 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद भारतीय सेना और रेलवे ने मिलकर ब्रिज का निर्माण किया था।

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed