{"_id":"66ddd571a3239a5d18019543","slug":"parsis-made-silent-but-immense-contribution-to-india-s-development-amit-shah-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: 'पारसी समुदाय ने देश के विकास में खामोशी से दिया महत्वपूर्ण योगदान', केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: 'पारसी समुदाय ने देश के विकास में खामोशी से दिया महत्वपूर्ण योगदान', केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले
Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
सार
Amit Shah: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पारसी समुदाय ने भारत के विकास में चुपचाप महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस यात्रा में एक गुजराती अखबारकी भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पारसी समुदाय ने भारत के विकास में चुपचाप महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस यात्रा में गुजराती अखबार ‘मुंबई समाचार’ की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
एशिया के सबसे पुराने अखबार की 200 साल की उल्लेखनीय यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र ‘मुंबई समाचार- 200 नॉट आउट’ को जारी करने के बाद शाह ने कहा कि इसे संचालित करने वाले कामा परिवार ने विश्वास की पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
प्रकाशन के अपने 203वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ ‘‘मुंबई समाचार’’ मुंबई की पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है। शाह ने कहा, ‘‘यहां राजवंश 200 साल तक नहीं चलते, लेकिन एक अखबार इतने लंबे समय से टिका हुआ है।’’ ‘मुंबई समाचार’ को विश्वसनीय समाचार संस्थान बताते हुए उन्होंने एक पुरानी कहावत को याद किया कि ‘मुंबई समाचार’ में छपी हर बात सच होती है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में ‘मुंबई समाचार’ के प्रबंध निदेशक होर्मुसजी एन कामा भी मौजूद थे। ‘मुंबई समाचार-200 नॉट आउट’ स्वतंत्रता आंदोलन में अखबार की महत्वपूर्ण भूमिका, निष्पक्ष रिपोर्टिंग के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता और इसकी सफलता के पीछे के तथ्यों पर प्रकाश डालता है।
इस वृत्तचित्र को 40 देशों में एक साथ जारी किया गया, जो न केवल ‘मुंबई समाचार’, बल्कि पूरे समाचार पत्र उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करता है। ‘मुंबई समाचार-200 नॉट आउट’ के ट्रेलर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून 2022 में अखबार के द्विशताब्दी समारोह में जारी किया था।