{"_id":"5c518bd1bdec221181373132","slug":"parrikar-writes-to-rahul-gandhi-dont-use-visit-for-your-petty-political-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिकर की राहुल को चिट्ठी, 5 मिनट की औपचारिक मुलाकात का सियासी लाभ न उठाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परिकर की राहुल को चिट्ठी, 5 मिनट की औपचारिक मुलाकात का सियासी लाभ न उठाएं
Wed, 30 Jan 2019 05:04 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
parrikar writes a letter to rahul gandhi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस की इंकलाब रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के सीएम मनोहर परिकर से मुलाकात का जिक्र करते हुए राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला करने के बाद परिकर ने उन्हें चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा कि 5 मिनट की औपचारिक मुलाकात का राजनीतिक लाभ न उठाएं।
मालूम हो कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि वह कल पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर जी से मिले थे। परिकर जी ने स्वयं कहा था कि डील बदलते समय पीएम ने देश के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था। राहुल के इसी भाषण के बाद पर्रिकर ने उन्हें चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
परिकर ने राहुल गांधी को लिखा है कि बिना किसी पूर्व सूचना के आप मेरे स्वास्थ्य का हाल पूछने मेरे यहां आए थे दलगत भावना से ऊपर उठकर एक अस्वस्थ का हाल जानना अच्छी परंपरा है। मुझे भी आप का आना अच्छा लगा, लेकिन इस विजिट को लेकर आज सुबह आपके जो बयान आए, उससे मैं आहत हूं।
उन्होंने लिखा कि समाचार पत्रों में पढ़कर मुझे आश्चर्य भी हुआ कि मैंने आपको राफेल मुद्दे पर कुछ बताया है। आपने कहा है कि राफेल मुद्दे में मैं(मनोहर परिकर) कहीं नहीं था। मुझे कोई जानकारी नहीं थी। जबकि ऐसा नहीं है।
उन्होंने लिखा है कि आप(राहुल गांधी) से 5 मिनट की हमारी भेंट में ना तो राफेल का जिक्र हुआ ना ही मैंने राफेल संबंधी कोई चर्चा की। मैंने पहले भी स्पष्ट किया है और इस पत्र के माध्यम से फिर से कह रहा हूं कि राफेल सौदा नियमों के तहत हुआ है और इसमें दूर-दूर तक कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
परिकर ने लिखा है कि मैंने सोचा था, आप का आना और आप की शुभकामनाएं मेरे लिए इस प्रतिकूल स्थिति में संबल प्रदान करेगी, लेकिन मैं नहीं समझ सका कि आपके आने का वास्तविक इरादा यह था।अंत में उन्होंने निवेदन करते हुए लिखा है कि किसी बीमार और अस्वस्थ व्यक्ति से भेंट को अपने अवसरवादी राजनीति का शिकार बनाने के लिए मत रखिए।
विज्ञापन
Goa CM Manohar Parrikar writes to Congress President Rahul Gandhi, writes "I feel let down that you have used this visit for your petty political gains. In the 5 minutes you spent with me, neither did you mention anything about Rafale, now did we discuss anything related to it.' pic.twitter.com/HbUX6yiDk3
— ANI (@ANI) January 30, 2019विज्ञापन
मालूम हो कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि वह कल पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर जी से मिले थे। परिकर जी ने स्वयं कहा था कि डील बदलते समय पीएम ने देश के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था। राहुल के इसी भाषण के बाद पर्रिकर ने उन्हें चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
परिकर ने राहुल गांधी को लिखा है कि बिना किसी पूर्व सूचना के आप मेरे स्वास्थ्य का हाल पूछने मेरे यहां आए थे दलगत भावना से ऊपर उठकर एक अस्वस्थ का हाल जानना अच्छी परंपरा है। मुझे भी आप का आना अच्छा लगा, लेकिन इस विजिट को लेकर आज सुबह आपके जो बयान आए, उससे मैं आहत हूं।
उन्होंने लिखा कि समाचार पत्रों में पढ़कर मुझे आश्चर्य भी हुआ कि मैंने आपको राफेल मुद्दे पर कुछ बताया है। आपने कहा है कि राफेल मुद्दे में मैं(मनोहर परिकर) कहीं नहीं था। मुझे कोई जानकारी नहीं थी। जबकि ऐसा नहीं है।
उन्होंने लिखा है कि आप(राहुल गांधी) से 5 मिनट की हमारी भेंट में ना तो राफेल का जिक्र हुआ ना ही मैंने राफेल संबंधी कोई चर्चा की। मैंने पहले भी स्पष्ट किया है और इस पत्र के माध्यम से फिर से कह रहा हूं कि राफेल सौदा नियमों के तहत हुआ है और इसमें दूर-दूर तक कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
बीमार आदमी का यूज अवसरवादी राजनीति के लिए मत कीजिए
उन्होंने लिखा है शिष्टाचार भेंट के बहाने मेरे घर आकर और फिर इतने निचले स्तर का झूठ आधारित राजनीतिक बयान देना आपका मेरे घर आने के उद्देश्य एवं इरादों को उजागर करता है। आपका मेरे घर आना यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह और संदेह का विषय भी है।परिकर ने लिखा है कि मैंने सोचा था, आप का आना और आप की शुभकामनाएं मेरे लिए इस प्रतिकूल स्थिति में संबल प्रदान करेगी, लेकिन मैं नहीं समझ सका कि आपके आने का वास्तविक इरादा यह था।अंत में उन्होंने निवेदन करते हुए लिखा है कि किसी बीमार और अस्वस्थ व्यक्ति से भेंट को अपने अवसरवादी राजनीति का शिकार बनाने के लिए मत रखिए।