मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ हुई बातचीत, शाम में स्पीकर के साथ होगी चर्चा
बैठक में सत्ता पक्ष ने विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने के अपील की। मानसून सत्र के इस बार हंगामेदार होने की आशंका है। बता दें कि संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी कल से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मंत्रणा की। बैठक में सत्ता पक्ष ने विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने के अपील की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके तिरुचि शिवा संसद पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर के साथ शाम को बैठक बुलाई गई है।
Delhi: PM Narendra Modi chairs an all-party meeting at Parliament, a day before the commencement of the Monsoon session pic.twitter.com/ollREeFGpf
— ANI (@ANI) July 18, 2021विज्ञापन
संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद में 19 दिन कामकाज चलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह संसद का पहला सत्र होने जा रहा है। मानसून सत्र के इस बार हंगामेदार होने की आशंका है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोविड कुप्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत, विदेश नीति, राफेल डील समेत जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।
प्रधानमंत्री ने कहा- सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा को तैयार है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक में प्रधानमंत्री के कथन को उद्धृत करते कहा कि उन्होंने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं से कहा कि सरकार नियमों और प्रक्रिया के तहत उठाए गए मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा को तैयार है।
सर्वदलीय बैठक में 33 पार्टियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि जन प्रतिनिधियों खासतौर पर विपक्ष के सुझाव मूल्यवान हैं, क्योंकि वे चर्चा को समृद्ध बनाते हैं। यह सर्वदलीय बैठक संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदन में विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही शुरू के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज नहीं ली है उन्हें संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।
इतने सांसद ले चुके हैं कोरोना की वैक्सीन
लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, राज्यसभा के 231 सांसदों में से 200 सांसदों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, जबकि16 ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। वहीं लोकसभा में 540 में से 470 सांसदों ने कम से कम टीके के एक खुराक ले ली है।