फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel summons RBI Governor Urjit Patel over bank scams

बैंक घोटालों पर RBI गवर्नर उर्जित पटेल तलब, संसदीय समिति ने 17 मई को पेश होने का दिया आदेश

Tue, 17 Apr 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Parliamentary panel summons RBI Governor Urjit Patel over bank scams

वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने पिछले कुछ महीनों के दौरान एक के बाद एक उजागर हुए बैंक घोटालों पर सवालों का जवाब देने के लिए रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को 17 मई को तलब किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस समिति की मंगलवार को हुई बैठक में वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार से बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित कई सवाल पूछे गए। 

विज्ञापन


समिति के सामने 17 मई को होगी उर्जित पटेल की पेशी

सूत्रों के अनुसार 17 मई को उर्जित पटेल से बैंक घोटालों और बैंकिंग क्षेत्र के नियमन के संबंध में जवाब तलब किया जाएगा। इस समिति के सदस्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए। बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा था कि सरकारी बैंकों से निपटने के लिए उसके पास पर्याप्त शक्तियां नहीं हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार समिति यह जानना चाहेगी कि आखिर पटेल को किस तरह की शक्तियां चाहिए। समिति का मानना है कि बैंकों का नियमन एक अहम जिम्मेदारी है और इसीलिए गवर्नर को तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, समिति की बैठक में पीएनबी और आईसीआईसीआई सहित सभी सरकारी और निजी बैंकों में हुए घोटालों पर चर्चा की गई। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति में शामिल सांसदों के सवालों के आंशिक जवाब दिए। इसके मद्देनजर उनसे कहा गया है कि वे तीन हफ्ते में सभी सवालों के पूरे जवाब दाखिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed