{"_id":"611d7dfcf39f02195852c140","slug":"parliamentary-committee-to-visit-jammu-and-kashmir-and-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों का जायजा: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी संसदीय समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विकास कार्यों का जायजा: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी संसदीय समिति
Thu, 19 Aug 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 19 Aug 2021 03:09 AM IST
सार
समिति के सदस्य स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान-शहरी, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, श्रीनगर और जम्मू में मेट्रो परियोजना को लागू करना, दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका योजना) और सीपीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
डल झील
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरी मामलों की स्थायी संसदीय समिति 20 से 25 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी। इस समिति के दौरे का मकसद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में शहरी विकास और अन्य कल्याण परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों का विस्तार से परीक्षण करना है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति में राज्य सभा और लोकसभा के 30 सदस्य शामिल हैं। समिति अपने दौरे की शुरुआत 20 अगस्त को श्रीनगर से करेगी। कार्यक्रम के मुताबिक, पहले दिन समिति विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात करेगी और कई परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
समिति के सदस्य स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान-शहरी, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, श्रीनगर और जम्मू में मेट्रो परियोजना को लागू करना, दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय शहरी आजीविका योजना) और सीपीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
दूसरे दिन समिति के सदस्य पहलगाम जाएंगे। पहलगाम के बाद समिति गुलमर्ग जाकर स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी।
दौरे के आखिरी चरण में समिति सदस्य लेह पहुंचेंगे और अटल भारत मिशन-शहरी, पीएम सेवा निधि, पीएमएवाई-शहरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना और सीपीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा करेंगे।