फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee to discuss changes in privacy policy of WhatsApp on 21st January

व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति में बदलाव पर 21 को चर्चा करेगी संसदीय समिति 

Tue, 19 Jan 2021 02:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Jan 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee to discuss changes in privacy policy of WhatsApp on 21st January
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर संसद की स्थायी समिति की 21 जनवरी को होने वाली बैठक में व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति में बदलाव पर चर्चा होगी। इस बैठक में फेसबुक और ट्विटर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि समिति ने फेसबुक व ट्विटर के अधिकारियों को समन भेजकर तलब किया है।

विज्ञापन

 
लोकसभा सचिवालय के नोटिस के मुताबिक, समिति की अगली बैठक का एजेंडे में व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति पर केंद्रित होगा और नागरिकों की सुरक्षा के अधिकार पर फेसबुक व ट्विटर के प्रतिनिधियों के विचारों को सुना जाएगा। साथ ही डिजिटल दुनिया में महिला सुरक्षा पर विशेष जोर के साथ सोशल व ऑनलाइन न्यूज मीडिया का दुरुपयोग रोकना भी इसका हिस्सा होगा।
विज्ञापन


यह बैठक बृहस्पतिवार शाम चार बजे से होगी। डॉ. शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति में 31 सदस्य हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ने अपनी गोपनीयता नीति को टालने का फैसला किया था, जिससे यूजर्स को नीति को समझने और इसकी शर्तें स्वीकार करने में ज्यादा समय मिलेगा। कंपनी ने कहा था कि लोगों में गलतफहमी के चलते नीति को टालने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed