फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee slams Home Ministry for releasing low fund to Jammu and Kashmir

संसदीय समिति ने जम्मू-कश्मीर को कम फंड जारी करने पर की गृह मंत्रालय की खिंचाई

Thu, 29 Mar 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee slams Home Ministry for releasing low fund to Jammu and Kashmir

एक संसदीय समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में गृह मंत्रालय की खिंचाई की है। समिति ने अपनी तीखी रिपोर्ट में कहा है कि जम्मू कश्मीर के लिए घोषित प्रधानमंत्री के 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का सिर्फ 22 फीसदी हिस्सा ही अब तक जारी किया गया है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की स्थायी समिति की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 12 महीनों में प्रधानमंत्री विकास पैकेज को लागू किए जाने की गति धीमी है और इसका ‘परिणाम निराशाजनक’ रहा है। इस समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम हैं। यह रिपोर्ट हाल ही में राज्यसभा में पेश की गई।
विज्ञापन


समिति ने पाया कि जम्मू-कश्मीर के लिए 80,068 करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री विकास पैकेज में से 67,046 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की जा चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार को 17.913 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 12 महीनों के नतीजों को देखते हुए समिति ने सिफारिश की है कि गृह मंत्रालय को आगामी वित्तीय वर्ष में काम तेज करना चाहिए। साथ ही सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अपने प्रयासों को तेज करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed