{"_id":"5c251bdbbdec225726711a24","slug":"parliamentary-committee-said-indigo-is-the-worst-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति के मुताबिक इंडिगो सबसे खराब एयरलाइंस, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसदीय समिति के मुताबिक इंडिगो सबसे खराब एयरलाइंस, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी
Fri, 28 Dec 2018 12:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी एयरलाइंस इंडिगो उपभोक्ताओं के लिहाज से ‘सबसे खराब’ कंपनी है, जबकि राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी देश में सबसे अच्छी है। यह टिप्पणी नागरिक उड्डयन पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस के सांसद डैरेक ओ’ब्रायन ने की है। पर्यटन, संस्कृति, सड़क, शिपिंग व उड्डयन पर बनी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष ब्रायन ने बृहस्पतिवार को कहा समिति ने त्योहारी सीजन में एयरलाइंस के सामान्य दिनों की अपेक्षा 8 से 10 गुना अधिक किराया वसूले जाने को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
समिति की ताजा रिपोर्ट को लेकर आयोजित एक प्रेस वार्ता में ओ’ब्रायन ने कहा, उपभोक्ता हितों के हिसाब से सबसे खराब प्रदर्शन इंडिगो एयरलाइंस का होने के मुद्दे पर समिति के सभी 30 सदस्य एकमत हैं। इंडिगो बहुत सारी शिकायतों के बावजूद प्रतिक्रिया नहीं देती। उसका अपने उपभोक्ता के साथ व्यवहार और एयर बैगेज में महज एक या दो किलोग्राम अधिक वजन होने के मामले में समिति का हर एक सदस्य सभी निजी एयरलाइंस के तरीकों से नाराज है।
विज्ञापन
इनमें सबसे ज्यादा विरोध इंडिगो को लेकर है। इंडिगो एयरलाइंस छोटे-छोटे मामलों में जुर्माना वसूलती है और समिति इस मुद्दे पर बेहद गंभीर है। ब्रायन ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह उनका अकेले का विचार नहीं है बल्कि समिति में अलग-अलग राजनीतिक दलों से शामिल सभी सदस्य इस बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि समिति इस बात पर भी सहमत है कि सभी एयरलाइंस को अपनी लगेज वजन की सीमा को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन