फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee can question Urjit Patel regarding impasse with Government

उर्जित पटेल से सरकार के साथ गतिरोध पर सवाल कर सकती है संसदीय समिति

Sat, 17 Nov 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee can question Urjit Patel regarding impasse with Government

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल 27 नवंबर को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित होंगे। सूत्रों ने बताया कि गवर्नर समिति के समक्ष सरकार के साथ गतिरोध, अर्थव्यवस्था और नोटबंदी से संबंधित मुद्दों पर जानकारी देंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय संसद की वित्त पर स्थायी समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हैं। इस बारे में संपर्क करने पर मोइली ने पुष्टि कि पटेल समिति के समक्ष 27 नवंबर को उपस्थित होंगे। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक और सरकार के बीच हाल के समय में तनाव बढ़ा है। वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा सात के तहत विचार विमर्श की प्रक्रिया शुरू की है। इस धारा का पहले कभी इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस धारा के तहत सरकार को रिजर्व बैंक को निर्देश देने का अधिकार है। पटेल को पहले समिति के समक्ष 12 नवंबर को उपस्थित होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed