फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee angry over not giving OBC quota in central schools

केंद्रीय विद्यालयों में ओबीसी कोटा नहीं देने से संसदीय समिति नाराज

Thu, 06 Feb 2020 01:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Feb 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee angry over not giving OBC quota in central schools
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को आरक्षण नहीं दिए जाने को लेकर संसदीय समिति ने नाराजगी जताई है। समिति ने इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय की आलोचना की है।

विज्ञापन


साथ ही सिफारिश की है कि अगले सत्र से ओबीसी छात्रों को आरक्षण का लाभ देना सुनिश्चित करने के लिए तीन महीने के अंदर आवश्यक निर्णय लिया जाए। समिति ने सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में भी प्रवेश के दौरान आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने को लेकर भी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


लोकसभा के भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी के नेतृत्व वाली लोक लेखा समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट संसद में पेश की। रिपोर्ट के मुताबिक, कमेटी इस बात से बेहद दुखी है कि केंद्रीय विद्यालयों व जवाहर नवोदय विद्यालयों में एससी/एसटी छात्रों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक ओबीसी छात्रों को प्रवेश के दौरान आरक्षण दिए जाने का प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मंत्रालय ने समिति को केवल यह सूचना दी है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की प्रवेश नीति में एससी/एसटी छात्रों के लिए आरक्षण बढ़ाया जा रहा है। समिति यह सिफारिश करती है कि ओबीसी छात्रों को भी आरक्षण देने का निर्णय अगले तीन महीने के अंदर कर लिया जाए ताकि आगामी सत्र से ही इस वर्ग के छात्रों को बिना किसी परेशानी के आरक्षण का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed