फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary Awards: Mallikarjun Kharge and Bhartruhari Mahtab receives lifetime achievement award

Parliamentary Awards : खरगे व भर्तृहरि को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पूर्व राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Wed, 15 Mar 2023 05:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Mar 2023 05:21 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण व लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी को सर्वाेत्तम महिला सांसद, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा व भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को सर्वाेत्तम नवोदित सांसद अवार्ड से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Parliamentary Awards: Mallikarjun Kharge and Bhartruhari Mahtab receives lifetime achievement award
मल्लिकार्जुन खरगे को अवार्ड देते पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@INCIndia

विस्तार

लोकमत के राष्ट्रीय परिषद कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लंबे समय तक संसद में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व बीजू जनता दल से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं इस कार्यक्रम में डेरेक ओ ब्रायन व असदुद्दीन ओवैसी को सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिला।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण व लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी को सर्वाेत्तम महिला सांसद, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा व भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को सर्वाेत्तम नवोदित सांसद अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे। शरद पवार की अध्यक्षता में बनी ज्यूरी कमेटी ने इन पुरस्कार के लिए चयन किया। समारोह के दौरान लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा, ज्यूरी कमेटी ने सभी सांसदों के कार्यों की समीक्षा कर इस पुरस्कार के लिए चयनित किया। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के सभी विजेता दूसरे सांसदों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे।
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर शरद पवार ने कहा, जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें यह सम्मान मिला है। इन सांसदों के साथ काम करने वाले अन्य सांसदों को भी प्रेरित करेगा। वहीं मुरली मनोहर जोशी ने कहा, सांसदों के व्यवहार को देखते हुए उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया गया है। संसद की समिति का सही से प्रयोग हो तो सरकार लोगों के प्रति काम करने के लिए जवाबदेही होती है। समिति सरकार को बेकाबू होने से रोक सकती है। देश की जनता ने उन्हें इसी लिए चुना है कि वह उनके हितों को ध्यान में रखकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सांसदों की भी हो चर्चा
हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, हमारे संसद में कई ऐसे सांसद भी रहे हैं जो प्रेरणा बन सकते हैं। ऐसे सांसदों को लेकर भी चर्चा होनी चाहिए। उनका जीवन प्रेरणा है। देश में ऐसे कई सांसद रहें हैं जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।  


भारतीय लोकशाही पर चर्चा
अवार्ड समारोह से पूर्व हुए भारतीय लोकशाही विषय पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू, अनुराग सिंह ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखे। कांग्रेस में सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफार्म की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, कांग्रेस की पदयात्रा से लाखों लोग जुड़े। कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि उन्हें राजनीति नहीं आती, लेकिन वास्तव में सही राजनीति लोगों से जुड़ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed