फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Updates: Uproar over Kharge's allegations, Dhankhar said- present evidence, BJP raised Vadra's issu

संसद में संग्राम : खरगे के आरोपों पर हंगामा, धनखड़ बोले- सबूत पेश करें, BJP ने वाड्रा का मुद्दा उठाया

Wed, 08 Feb 2023 02:20 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 08 Feb 2023 02:20 PM IST
सार

राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसपर भाजपा सांसदों ने जोरदार विरोध किया। सभापति जगदीप धनखड़ ने भी खरगे को आरोपों के बदले सबूत पेश करने के लिए कह दिया। 

विज्ञापन
Parliament Updates: Uproar over Kharge's allegations, Dhankhar said- present evidence, BJP raised Vadra's issu
राज्यसभा में हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में चल रही चर्चा में आज भी जमकर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उद्योगपति गौतम अदाणी का नाम लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। पीएम मोदी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा सांसदों के विरोध पर सभापति जगदीप धनखड़ ने खरगे को आरोपों के बदले सबूत पेश करने के लिए कह दिया। उधर, भाजपा ने भी खरगे पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा का मुद्दा उठा दिया। आइए जानते हैं संसद में क्या-क्या हुआ? किसने क्या आरोप लगाए और भाजपा ने कैसे पलटवार किया?   
विज्ञापन


 

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या-क्या कहा? 

नफरत फैलाने वालों को क्यों नहीं डराते? : खरगे ने कहा, 'आज नफरत हर जगह फैल रही है। हमारे ही प्रतिनिधि उसको बढ़ावा दे रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से पूछता हूं कि आप चुप क्यों बैठे हो। आप सबको डराते हो, नफरत फैलाने वालों को क्यों नहीं डराते हो। एक नजर पड़ी आपकी तो वो समझ जाएगा कि टिकट नहीं मिलेगा, चुप हो जाएगा। आप मौनी बाबा बनकर बैठे हैं इसलिए ये हालात बने हैं।'

दलितों को मंदिर क्यों नहीं जाने देते? : मल्लिकार्जुन खरगे ने सांप्रदायिक और जातिगत भेदभाव का भी मुद्दा उठाया। कहा, 'कहीं ईसाईयों के धार्मिक स्थल पर निगाहें हैं। दलित वर्ग मंदिर गया तो उसे मारते हैं, सुनवाई नहीं होती। दलितों को हिंदू मानते हैं ना तो उसे मंदिर में क्यों नहीं जाने देते? उसके घर जाकर खाना खाकर मंत्री फोटो शेयर करते हैं। जब धर्म एक है तो उसे मंदिर में क्यों नहीं जाने देते हो? एक तरफ वो हमारे साथ भी नफरत करते हैं। धर्म-जाति-भाषा के नाम पर नफरत कर रहे हैं। नफरत छोड़ो और भारत को जोड़ो। राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा था कि हिंदू हो या मुसलमान, राजा हो या किसान...सबका सम्मान करना चाहिए।'

उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया, किसानों को लाचार छोड़ दिया : खरगे ने कहा, 'इस व्यक्ति (गौतम अदाणी) को जो प्रोत्साहन मिला है। बैंकों ने 82 हजार करोड़ लोन दिया। मोदीजी को मालूम होगा कि गुजरात में एक किसान को 31 पैसे बकाया के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिला। पैसा भी हमारा, पोर्ट, एयरपोर्ट भी हमारे। हमारे ही पैसे से ये सेक्टर खरीद रहे हैं। अगर पब्लिक सेक्टर जिंदा होते तो उसमें रिजर्वेशन होता, नौकरियां होतीं। बीएसएनल होता, या ऐसे पब्लिक सेक्टर होते तो 30 लाख रोजगार होता और 15 लाख रिजर्वेशन मिलता। 10 फीसदी इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन को मिलता। सब प्राईवेट कर दे रहे हैं। जो रोजगार था, वो खत्म कर दे रहे हैं। आप तो गरीबों की बात करते हैं ना, आप पब्लिक सेक्टर क्यों खत्म कर रहे हैं। 10 लाख रोजगार यहां पर है। अडाणी को 82 हजार करोड़ दे दिए और उसके पास 20 हजार लोग काम करते हैं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगे और सभापति के बीच भी हुई बहस
खरगे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसपर बीच-बीच में सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोका भी। गौतम अदाणी के कर्ज माफी और किसानों को बेसहारा छोड़ देने के खरगे के आरोपों पर सभापति जगदीप धनखड़ ने टोक दिया। धनखड़ ने खरगे से इसका सबूत पेश करने के लिए कहा। सभापति ने कहा, 'इसे ऑथेंटिकेट कर दीजिए। ये कोर्ट का ऑर्डर नहीं है। इस मंच से केवल उसी विषय में बात होगी, जो देश से जुड़ा होगा। बिना आधार के इस जगह से आरोप नहीं लगाए जा सकते हैं।' 

खरगे ने आगे कहा, 'अगर मैं सच कहता हूं तो ये राष्ट्रविरोधी है। मैं किसी भी आदमी से ज्यादा देशभक्त हूं। मैं अफगानिस्तान या जर्मनी से नहीं आया हूं। मैं भारतीय हूं। आप मेरी भावनाएं आहत कर रहे हैं।' इसपर सभापति ने कहा, 'मैं जानता हूं कि आप देशभक्त हैं मिस्टर खरगे। मैं ना इस तरफ हूं और ना उस तरफ... मैं संविधान की साइड में हूं।'

खरगे ने अपने संबोधन में कहा, 'किस तरह से एक आदमी 12 लाख करोड़ पर कब्जा करके बैठा है। जेपीसी बनाइए और अगर ये घोटाला करने वाले हरिश्चंद्र निकले, पाक-साफ निकले तो हम इन्हें माला पहनाएंगे।' कब्जा शब्द बोलने पर फिर से सभापति ने खरगे को टोक दिया। 

खरगे ने आगे जेपीसी की मांग करते हुए सभापति जगदीप धनखड़ की तारीफ करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, 'सभापतिजी बहुत अच्छे एडवोकेट हैं। कुछ बातें बताऊं। आपने मुझे बताया था कि जब आप वकालत करते थे तो शुरू-शुरू में हाथ से पैसे गिनते थे। बाद में मशीन ले लिया और मशीन से पैसे गिनने शुरू कर दिए।' इसपर सभापति ने हंसते हुए कहा, हाथ जोड़ता हूं। मैंने मशीन से पैसे गिनने की बात नहीं की है। ये गलत है। लगता है कि आप मुझपर भी जेपीसी बैठाएंगे।'  
 

खरगे ने जांच एजेंसियों को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए। कहा, 'आप लोगों की सरकार नहीं बनती तो ईडी और सीबीआई लगा देते हैं। तोड़फोड़ करके सरकार बनाते हैं। एक-दो सरकार कम बनी तो क्या होगा। कहीं ना कभी चाभी फिराकर आप लोगों को पार्टी में ले आते हो। कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मणिपुर और गोवा की सरकार। कितने सबूत हैं। मोदी-शाह ने एक वॉशिंग मशीन खरीदी है। जो भी ईडी-इनकमटैक्स केस वाले लोगों को अपनी पार्टी में लेते हैं और वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं। वो क्लीन होकर निकलते हैं।' 

इसपर सभापति ने टोकते हुए कहा, 'बिना आधार के ऐसे बयान नहीं दिये जाने चाहिए। ऐसे बयानों से संस्थानों की गरिमा गिरती है। आज की कार्यवाही पूरी होने तक इसका आधार बताइए।'

 
विज्ञापन

भाजपा ने किया पलटवार
मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'वे विदेश रिपोर्टों (हिंडनबर्ग रिपोर्ट) पर बातें कर रहे हैं, यह तो कांग्रेस का तारीका है। मैं स्पष्ट कहता हूं कि इनके खुद के नेता जिनके कहने के बगैर ये कुछ नहीं करते हैं उनकी संपत्ति ही देखें कि 2014 में इनके नेता की कितनी संपत्ति थी और आज कितनी है।' 

निर्मला सीतारमण ने भी पलटवार किया। कहा, 'यह कहना बहुत चालाकी है कि हम डेटा दे रहे हैं, हम इसकी पुष्टि करेंगे... लेकिन यह पूरी तरह से पीएम मोदी के खिलाफ आक्षेप से भरा हुआ है। हम इसी पर आपत्ति जता रहे हैं। वे खुले तौर पर पीएम पर आरोप लगा रहे हैं।' 

उधर, लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र करके कांग्रेस पर पलटवार किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'बहनोई को कहां-कहां से गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया, अगर इसका खुलासा कर देंगे तो कहीं मुंह नहीं छिपा पाएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सभी बेल पर बाहर हैं। सभी भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं और अब निराधार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed