फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament session update : Rajya Sabha Chairman suspends 3 AAP MPs including Sanjay Singh

किसानों को लेकर राज्यसभा में किया हंगाम, संजय सिंह समेत तीन सांसद दिन भर के लिए निलंबित

Wed, 03 Feb 2021 10:53 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 03 Feb 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Parliament session update : Rajya Sabha Chairman suspends 3 AAP MPs including Sanjay Singh
सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
राज्यसभा में बुधवार को किसानों के मुद्दे पर हंगामा कर रहे संजय सिंह समेत आप के तीन सांसदों को दिनभर के निलंबित कर दिया गया है।बाद में उन्हें मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया गया।
विज्ञापन


राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के तीन सदस्यों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को सदन की कार्यवाही बाधित करने पर दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त होने पर संजय सिंह ने आंदोलन कर रहे किसानों से जुड़ा मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें अनुमति नहीं दी और कहा कि सदस्य राष्ट्रपति अभिभाषण पर होने वाली चर्चा में अपनी बात रख सकते हैं। इसके बाद भी आप सदस्यों ने नए कृषि कानूनों का विरोध जारी रखा और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सभापति नायडू ने पहले उन्हें चेतावनी दी और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने को कहा। उन्होंने कहा कि तीन सदस्य सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं कर सकते। इसके बावजूद आप सांसदों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद सभापति ने उन्हें नियम 255 के तहत दिन भर के लिए निलंबित कर दिया और तीनों सदस्यों को सदन से बाहर जाने को कहा, लेकिन निलंबित सदस्यों ने आसन के निर्देश को स्वीकार नहीं किया और सदन में ही बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया 
इस पर सभापति ने नौ बजकर करीब 35 मिनट पर बैठक पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।
बैठक फिर शुरू होने पर सभापति नायडू ने तीनों सदस्यों को बाहर जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मार्शल को बुला लिया। मार्शल की मदद से आप के तीनों सदस्यों को सदन से बाहर कर दिया गया।

कहा- कानून रद कराना चाहते हैं

दिनभर के लिए निलंबित किए जाने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमने संदन में अपनी असहमति व्यक्त की। हम तीनों कृषि कानूनों को रद कराना चाहते हैं क्योंकि वार्ता से किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा। इसकी वजह से हम में से तीन को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। 



राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले संजय सिंह ने नोटिस देने की जानकारी ट्वीट कर दी थी। उन्होंने कहा, ''अन्य सभी कार्यों को स्थगित कर सदन में अन्नदाताओं पर हो रहे जुल्म व कृषि बिलों के मुद्दे पर चर्चा की जाए। इसके साथ ही तीनों काले कानून वापस लिए जाएं। मैंने 267 नियम के तहत माननीय सभापति जी को नोटिस दिया।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed