फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament session nishikant dubey speech no confidence motion target opposition india

अविश्वास प्रस्ताव: निशिकांत दुबे का सोनिया गांधी पर बड़ा हमला, कहा- उनका काम बेटे को सेट और दामाद को भेंट करना

Tue, 08 Aug 2023 01:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 08 Aug 2023 01:54 PM IST
सार

निशिकांत दुबे ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सोनिया गांधी बेटे को सेट करना चाहती हैं और दामाद को भेंट करना चाहती हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि हम 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। 

विज्ञापन
parliament session nishikant dubey speech no confidence motion target opposition india
संसद में बोलते निशिकांत दुबे - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 'हमें लगा था कि राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे लेकिन लगता है वो बोलने के लिए तैयार नहीं थे, हो सकता है कि वह देर से सोकर उठे होंगे।' मणिपुर पर दुबे ने कहा कि मैं खुद मणिपुर के इतिहास का भुक्तभोगी हूं। मेरे रिश्तेदार जो सुरक्षाबल में उच्च पद पर थे, वह उग्रवादी हमले में घायल हुए थे।
विज्ञापन


विपक्ष को दिखाया आईना
निशिकांत दुबे ने विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए कहा कि 'विपक्ष में बैठे कुछ ही लोग INDIA की फुल फॉर्म बता पाएंगे। दुबे ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एक दूसरे से लड़ रही हैं लेकिन इसके बावजूद केंद्र में गठबंधन कर रही हैं। लालू यादव को हमने जेल नहीं भेजा, कांग्रेस ने जेल भेजा। शरद पवार को किसने बर्खास्त किया? जदयू को सबसे ज्यादा फंड मैंने दिलवाया। शेख अब्दुल्ला को जेल में कांग्रेस ने बंद किया। सीपीएम देशद्रोही पार्टी के साथ है।' निशिकांत दुबे ने कहा कि 'अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सोनिया गांधी बेटे को सेट करना चाहती हैं और दामाद को भेंट करना चाहती हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि हम 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।' 
विज्ञापन


'आप कभी सावरकर नहीं बन सकते'
दुबे ने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर सिर्फ रोक लगाई है और अभी तक फैसला नहीं दिया है। राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, हां वो ओबीसी वर्ग से क्यों माफी मांगेंगे। दूसरा वह कहते हैं कि वह सावरकर नहीं है...आप कभी सावरकर बन भी नहीं सकते। सावरकर ने 28 साल जेल में बिताए, आप कभी सावरकर नहीं बन सकते।' विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर तंज कसते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के बहाने विपक्ष ये देखना चाहता है कि कौन-कौन साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed