फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament session during corona: MP seen in mask attendance by App

संसद सत्र के पहले दिन मास्क पहने दिखे सांसद, दो गज दूरी के मूलमंत्र का रखा ध्यान

Tue, 15 Sep 2020 03:25 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Sep 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
parliament session during corona: MP seen in mask attendance by App
संसद मानसून सत्र - फोटो : PTI

कोविड-19 महामारी के बीच शुरू हुए मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से जारी रखने के लिए कई सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा के कुछ सदस्यों ने राज्यसभा के कक्ष में बैठकर सदन की कार्यवाही में शिरकत की। पहली बार एप के जरिये सांसदों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस दौरान सभी सांसद मास्क पहने हुए नजर आए।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सामाजिक दूरी के मानकों को ध्यान में रखते हुए दोनों ही सदनों की कार्यवाही को चलाने के लिए नियम और प्रक्रियाओं में ढील दी गई है। इनके तहत लोकसभा के सदस्य राज्यसभा में बैठ सकेंगे और राज्यसभा के लोकसभा में। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह नौ से अपराह्न एक बजे तक हुई, वहीं राज्यसभा दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठी।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार से राज्यसभा सुबह व लोकसभा में कार्यवाही दोपहर में होगी। बिरला ने कहा, नई प्रक्रिया के तहत सांसद को अपनी बात कहने के लिए खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, ऐसा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किया गया है। लोकसभा में करीब 200 के बैठने 50 से ज्यादा के विजिटर गैलरी में बैठने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दिखा, विरोध प्रदर्शन, सीटों के आसपास लगी ग्लास  शील्ड
पहले दिन वेल में विपक्ष की तरफ से किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, जो पहले एक सामान्य रूप से देखने को मिलता था। लोकसभा में जहां पहले एक बेंच पर छह सदस्य बैठते थे वहां अब तीन सदस्यों के बैठेंगे। सांसदों को संक्रमण से बचाने के लिए उनकी सीटों के आसपास ग्लास जैसी शीट लगाई गई है। सभी सांसद मास्क लगाकर पहुंचे थे जबकि टीएमसी के कल्याण बनर्जी समेत कुछ सांसद फेस शील्ड लगाकर भी सदन में पुहंचे। लोकसभा के चंद सांसद ही राज्यसभा में बैठे।  

स्पीकर के आसन के दायी तरफ की ट्रेजरी बेंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बैठे। इनकी सीटों को क्रमश: एक ,दो व तीन नंबर दिए गए थे। वहीं विपक्षी की तरफ से आगे की तरफ से पहली बेंच पर डीएमके टीआर बालू और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी मौजूद रहे। पीएम के सदन में आते ही भारत माता की जय के नारों से उनका अभिवादन किया गया।


एप से लगी हाजिरी
लोकसभा सचिवालय के मुताबिक पहली बार सदन में सांसदों की हाजिरी एप से दर्ज हुई। इसके लिए अटेंडेंस रजिस्टर एप का इस्तेमाल किया गया। इसे नेशनल इंर्फोमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed