फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Session Amit Shah urges Oppn to allow truth to come out on Manipur AAP MP Sanjay Singh suspended

Manipur Row: अमित शाह ने विपक्ष से सच्चाई सामने आने देने की अपील की; संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का धरना

Mon, 24 Jul 2023 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

गतिरोध को समाप्त करने के लिए जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों के बावजूद दोनों सदनों के अंदर पूरे दिन विरोध और हंगामा जारी रहा। संसद के बाहर आरोप और प्रत्यारोप तेजी से चले। इस दौरान सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Parliament Session Amit Shah urges Oppn to allow truth to come out on Manipur AAP MP Sanjay Singh suspended
संसद के बाहर धरना। - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में लगातार तीसरे दिन गतिरोध बरकरार रहा। सरकार और विपक्ष दोनों ही ओर से अपने-अपने रुख से पीछे हटने से इनकार कर दिया गया। दरअसल, कांग्रेस और उसके सहयोगी पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर जोर दे रहे थे। इसके उलट सरकार का कहना है कि मणिपुर मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ही बयान देना चाहिए। 

विज्ञापन


इस बीच अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष से मणिपुर मुद्दे पर संसद में बहस शुरू करने को कहा। उन्होंने विपक्षी दलों से मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आने देने की अपील की। विपक्षी दलों के लगातार विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सभापति के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने के लिए शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा के विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने पेश किया प्रस्ताव
निलंबन की कार्रवाई सदन के नेता पीयूष गोयल की ओर से पेश प्रस्ताव के बाद हुई। इसे इसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार किया था। इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को उनके बुरे व्यवहार के लिए चेतावनी दी। हालांकि, विपक्षी दलों ने संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की और सरकार पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसभापति हरिवंश ने भी दी चेतावनी
तीन बार के स्थगन के बाद जब दोपहर तीन बजे राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए जाने के फैसले के बारे में फिर से बताया। उन्होंने उनसे सदन छोड़कर बाहर चले जाने को कहा। उपसभापति ने कहा कि उन्होंने दो बजे भी आप सदस्य से सदन से हटने का आग्रह किया था, लेकिन वह सदन में ही रहे। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर संजय सिंह से आग्रह करते हैं कि वे सदन से बाहर चले जाएं, क्योंकि सदन के नियमों के अनुसार निलंबित सदस्य को तुरंत ही सदन से बाहर जाना होता है।

धनखड़-राजनाथ की अपील के बाद भी गतिरोध बरकरार
वहीं, गतिरोध को समाप्त करने के लिए जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों के बावजूद दोनों सदनों के अंदर पूरे दिन विरोध और हंगामा जारी रहा। संसद के बाहर आरोप और प्रत्यारोप तेजी से चले। इस दौरान सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

Parliament Session Amit Shah urges Oppn to allow truth to come out on Manipur AAP MP Sanjay Singh suspended
संसद परिसर में धरना। - फोटो : ANI

संसद परिसर में पूरी रात धरना देंगे ‘इंडिया’ के नेता
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेता सोमवार को संसद परिसर में धरने पर बैठ गए। ‘इंडिया’ के घटक दलों का कहना है कि उनके नेताओं का यह धरना पूरी रात चलेगा। यह मणिपुर के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं का यह धरना सोमवार को दिन के समय शुरू हुआ। वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने बताया कि यह धरना पूरी रात जारी रहेगा और मंगलवार को भी होगा।

अनुशासन लागू करने के लिए कभी-कभी कड़े निर्णय करने पड़ते हैं: धनखड़
संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित किए जाने के कुछ घंटे बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिष्टाचार और अनुशासन को लागू करने के लिए कभी-कभी कड़े कदम उठाना जरूरी हो जाता है। हमें कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि शिष्टाचार और अनुशासन हमारे विकास, प्रतिष्ठा और समृद्धि से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य करते हुए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपने नियंत्रण के तहत आने वाली हर चीज का उपयोग करता हूं कि सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में शिष्टाचार और अनुशासन कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed