फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament security breach police says Manoranjan had no criminal background know updates

संसद सुरक्षा उल्लंघन: 'मनोरंजन का कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं', पुलिस ने बताया, कहा- भगत सिंह का प्रशंसक है

Thu, 14 Dec 2023 03:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 14 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी मनोरंजन जिस तरह की किताबे वह पढ़ता था, उससे वह एक क्रांतिकारी प्रतीत होता है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोरंजन भगत सिंह को पसंद करता था।

विज्ञापन
Parliament security breach police says Manoranjan had no criminal background know updates
Parliament Security Breach - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद की सुरक्षा तोड़कर दर्शक दीर्घा से लोकसभा में छलांग लगाने वाले दो आरोपियों में एक सोशल मीडिया के पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़ा था। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दर्शक दीर्घा से छलांग मारने वाला आरोपी मनोरंजन डी क्रांतिकारी प्रतीत होता है। 
विज्ञापन


मौसूरु का रहने वाला 33 वर्षीय मनोरंजन लखनऊ के अपने साथी सागर शर्मा के साथ लोकसभा के अंदर नारेबाजी करने के साथ कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ा जिससे संसद में अफरा तफरी मच गई। संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना के तुरंत बाद मैसूरु पुलिस हरकत में आई। उन्होंने मनोजंगन की जानकारी हासिल करने मं जुट गए। जांच के दौरान उन्हें मालूम चला कि आरोपी मनोरंजन सोशल मीडिया के पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़ा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं
पुलिस सूत्र ने कहा, 'इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले मनोरंजन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं थी। वह एक शांत स्वभाव का इंसान था, लेकिन जिस तरह की किताबे वह पढ़ता था, उससे वह एक क्रांतिकारी प्रतीत होता है।' एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोरंजन भगत सिंह को पसंद करता था। भगत सिंह वह स्वतंत्र सेनानी थे, जिन्हें अंग्रेजों ने 23 वर्ष की आयु में फांसी दे दी थी। 


अधिकारी ने बताया, 'ऐसा लग रहा था जैसे संवतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और उनके सहयोगियों ने जो किया वह उसे दोहराने की कोशिश कर रहे थे।' दरअसल, आठ अप्रैल 1929 को भगत सिंह और उनके साथियों ने दिल्ली में सेंट्रल असेम्बली में बमबारी की थी। 

मनोरंजन ने संसद में प्रवेश के लिए मैसूर कोडगू के सांसद प्रताप सिम्हा से पास प्राप्त किया था। आरोपी मनोरंजन के पिता देवराजे गौड़ा ने कहा कि उसके बेटे ने जो किया वह निंदनीय घटना थी, दोषी पाए जाने पर उसे दंड दिया जाना चाहए। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे मनोरंजन के साथ कई सारी किताबें पढ़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed