Parliament: संसद में घुसपैठ के मुख्य साजिशकर्ता के साथ तस्वीर से घिरे टीएमसी नेता; भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
सुकांत मजूमदार ने लिखा कि 'हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड ललित झा का टीएमसी नेता तापस रॉय के साथ संबंध रहा है....क्या ये सबूत काफी नहीं है इसकी जांच के लिए?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकांत मजूमदार ने पोस्ट की तस्वीर
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में जो तस्वीर थी, वो कथित तौर पर संसद हमले के मास्टरमाइंड ललित झा की सेल्फी थी, जिसमें टीएमसी नेता तापस रॉय और कुछ अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुकांत मजूमदार ने लिखा कि 'हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड ललित झा का टीएमसी नेता तापस रॉय के साथ संबंध रहा है....क्या ये सबूत काफी नहीं है इसकी जांच के लिए?'
Lalit Jha, the mastermind of the attack on our Temple of Democracy, had been in close association with TMC's Tapas Roy for a long time... Isn't this proof enough for investigation into the connivance of the leader? @AITCofficial @TapasRoyAITC @abhishekaitc #shameontmc pic.twitter.com/1PIVnnbGx9
विज्ञापन विज्ञापन— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) December 14, 2023
अमित मालवीय ने विपक्ष पर लगाए आरोप
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'टीएमसी का ललित झा के साथ कनेक्शन है, जो कि संसद में सुरक्षा चूक मामले में वांछित है। अब उसकी टीएमसी नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पूरे मामले में अभी तक जो मिला है, उसमें कांग्रेस, सीपीआई और अब टीएमसी के लिंक पाए गए हैं।' अमित मालवीय ने लिखा कि 'क्या यह स्वभाविक नहीं है कि विपक्षी गठबंधन ने मौजूदा सरकार को कमजोर बताने के लिए संसद पर हमला कराया हो?' बता दें कि अमित मालवीय का यह ट्वीट गुरुवार का है और अब ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विपक्ष का दावा- यह मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश
तस्वीर को लेकर जहां सत्ता पक्ष विपक्षी गठबंधन पर हमलावर है, वहीं विपक्ष भी भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। टीएमसी ने मैसूर से भाजपा सांसद के आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। बता दें कि प्रताप सिम्हा की तरफ से ही आरोपियों के विजिटर पास का अनुरोध किया गया था। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि 'भाजपा की आंतरिक असफलताओं की वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई। अब जब विपक्ष इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रहा है तो भाजपा के अमित मालवीय जैसे नेता मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहते हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.