फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament security breach mastermind lalit jha photo with tmc leader bjp accused connection opposition

Parliament: संसद में घुसपैठ के मुख्य साजिशकर्ता के साथ तस्वीर से घिरे टीएमसी नेता; भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 15 Dec 2023 09:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Dec 2023 09:04 AM IST
सार

सुकांत मजूमदार ने लिखा कि 'हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड ललित झा का टीएमसी नेता तापस रॉय के साथ संबंध रहा है....क्या ये सबूत काफी नहीं है इसकी जांच के लिए?' 

विज्ञापन
parliament security breach mastermind lalit jha photo with tmc leader bjp accused connection opposition
भाजपा नेता ने पोस्ट की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद में घुसपैठ के मास्टरमाइंड ललित झा की टीएमसी नेता तापस रॉय के साथ कथित तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसकी जांच कराने की मांग की है। बता दें कि संसद में घुसपैठ के बाद से ही घटना का मास्टरमाइंड ललित झा फरार चल रहा था लेकिन बीती रात आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। 
विज्ञापन


सुकांत मजूमदार ने पोस्ट की तस्वीर
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में जो तस्वीर थी, वो कथित तौर पर संसद हमले के मास्टरमाइंड ललित झा की सेल्फी थी, जिसमें टीएमसी नेता तापस रॉय और कुछ अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सुकांत मजूमदार ने लिखा कि 'हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले के मास्टरमाइंड ललित झा का टीएमसी नेता तापस रॉय के साथ संबंध रहा है....क्या ये सबूत काफी नहीं है इसकी जांच के लिए?' 
विज्ञापन

 


अमित मालवीय ने विपक्ष पर लगाए आरोप
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'टीएमसी का ललित झा के साथ कनेक्शन है, जो कि संसद में सुरक्षा चूक मामले में वांछित है। अब उसकी टीएमसी नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पूरे मामले में अभी तक जो मिला है, उसमें कांग्रेस, सीपीआई और अब टीएमसी के लिंक पाए गए हैं।' अमित मालवीय ने लिखा कि 'क्या यह स्वभाविक नहीं है कि विपक्षी गठबंधन ने मौजूदा सरकार को कमजोर बताने के लिए संसद पर हमला कराया हो?' बता दें कि अमित मालवीय का यह ट्वीट गुरुवार का है और अब ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विपक्ष का दावा- यह मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश
तस्वीर को लेकर जहां सत्ता पक्ष विपक्षी गठबंधन पर हमलावर है, वहीं विपक्ष भी भाजपा  सांसद प्रताप सिम्हा को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। टीएमसी ने मैसूर से भाजपा सांसद के आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। बता दें कि प्रताप सिम्हा की तरफ से ही आरोपियों के विजिटर पास का अनुरोध किया गया था। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि 'भाजपा की आंतरिक असफलताओं की वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई। अब जब विपक्ष इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रहा है तो भाजपा के अमित मालवीय जैसे नेता मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed