फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament security breach Lok Sabha Speaker Om Birla Letter to MPs

Parliament: 'लोकसभा की सुरक्षा में सेंध मामले की जांच उच्चस्तरीय समिति करेगी'; सांसदों को स्पीकर बिरला का पत्र

Sat, 16 Dec 2023 06:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 16 Dec 2023 06:32 PM IST
सार

लोकसभा में घुसे दो लोगों का मामला संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के नजरिए से बेहद गंभीर है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को पत्र लिखकर कहा है कि पूरे मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Parliament security breach Lok Sabha Speaker Om Birla Letter to MPs
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला (वीडियो ग्रैब) - फोटो : यूट्यूब @ संसद टीवी

विस्तार

लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला लगातार सुर्खियों में हैं। संसद के दोनों सदनों में हंगामा होने के कारण कार्यवाही भी बाधित हुई। विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी से संसद में जवाब देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को पत्र लिखा है। उन्होंने उच्चस्तरीय समिति के गठन की बात कही है। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि 13 विपक्षी सांसदों का निलंबन, संसद सुरक्षा उल्लंघन के लिए उनके विरोध प्रदर्शन के कारण किया गया था। 
विज्ञापन

Image

सांसदों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

हंगामे के कारण बाधित हुई दोनों सदनों की कार्यवाही को लेकर लोकसभा स्पीकर ने चिंता जताई। उन्होंने सांसदों से कहा कि सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना अपेक्षित है। ओम बिरला ने कहा कि संसदीय परिसर की सुरक्षा के लिए उन्होंने खुद एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया है। बिरला ने कहा कि यह समिति पूरे संसद कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति ऐसे ठोस उपाय और योजना तैयार करेगी जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें। ओम बिरला ने कहा कि 
विज्ञापन

Image

भाजपा सांसद पर कार्रवाई की मांग

बता दें कि बीते 13 दिसंबर को संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी थी। इसी दिन दोपहर करीब एक बजे दो लोग दर्शक दीर्घा से अचानक संसद में कूद पड़े। इस मामले में कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का नाम भी चर्चा में है। विजिटर पास पर प्रताप सिम्हा का नाम लिखा होने के कारण विपक्षी सांसद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन सुरक्षा में सेंध

संसद की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक के इस मामले में 13 दिसंबर को भी जोरदार हंगामा हुआ था। अगले दिन विपक्षी दलों ने पीएम मोदी या गृह मंत्री शाह से बयान की मांग को लेकर भी हंगामा किया। अशोभनीय आचरण के आरोप में विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। विपक्षी पार्टियां सरकार पर आवाज दबाने और जवाबदेही से भागने के आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed