फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Security Breach: Beniwal raised questions on Rahul Gandhi role asked Why you keep watching show

संसद की सुरक्षा में चूक: बेनीवाल ने राहुल गांधी की भूमिका पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों चुपचाप देखते रहे तमाशा?

Thu, 14 Dec 2023 04:41 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 04:41 AM IST
सार

उनकी सीट से बराबर ऊपर मौजूद गैलरी से पहले एक युवक कूदा तो उन्हें लगा कि शायद कोई ऊपर से गिरा है। फिर अचानक दूसरा कूदा। वे एमपी की सीटों पर कूद-कूदकर आगे भागने लगे। 

विज्ञापन
Parliament Security Breach: Beniwal raised questions on Rahul Gandhi role asked Why you keep watching show
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाए कि वे घटना वाली जगह से 40-50 मीटर ही दूर थे। जब शोर मचा तो वे अपनी सीट पर खड़े हो गए थे। वे चाहते तो बाकी सांसदों के साथ घुसपैठियों का रोकने के लिए आ सकते थे, आना भी चाहिए था, यह संसद पर हमला था। फिर भी वे क्यों नहीं आए?

विज्ञापन

सांसद मलूक नागर ने बताया कि घटना के वक्त शून्यकाल चल रहा था।

उनकी सीट से बराबर ऊपर मौजूद गैलरी से पहले एक युवक कूदा तो उन्हें लगा कि शायद कोई ऊपर से गिरा है। फिर अचानक दूसरा कूदा। वे एमपी की सीटों पर कूद-कूदकर आगे भागने लगे। उन्होंने कहा, तभी उन्हें समझ आ गया कि वे गिरे नहीं हैं, उनके इरादे ही खराब हैं। 6-7 सांसद उनकी ओर भागे और पकड़ा।
विज्ञापन


हर तरफ हो गया धुआं-धुआं
तभी एक युवक ने अपना जूता उतार लिया, उसमें से कुछ निकालने लगा। इसके बाद धुआं-धुआं होने लगा। फिर सांसदों ने उसकी काफी पिटाई की, नागर ने हथेली दिखाते हुए कहा कि मारते हुए हाथ लाल पड़ गए, चोट भी आई। उन्होंने कहा कि कोई उन्हें मारने आ रहा है, तो उसे तत्काल रिएक्शन में मारेंगे ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed