{"_id":"657d5efaa9c1546e6301c885","slug":"parliament-security-breach-accused-considered-self-immolation-revels-in-police-investigation-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Security Breach: संसद में खुद को आग लगाना चाहते थे आरोपी, पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Security Breach: संसद में खुद को आग लगाना चाहते थे आरोपी, पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 16 Dec 2023 02:15 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:15 PM IST
सार
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भी बयान दर्ज करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
संसद में घुसपैठ के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने संसद में खुद को आग लगाने की भी योजना बनाई थी। साथ ही संसद में पर्चे फेंकने पर भी विचार किया था। हालांकि काफी विचार के बाद उन्होंने इन दोनों विकल्पों को छोड़ दिया और आखिरकार संसद में घुसकर स्मोक कैनिस्टर से रंगीन धुंआ छोड़ने पर सहमत हुए।
पुलिस पूछताछ में बताया क्या थी योजना
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि विजिटर्स गैलरी से लोकसभा चैंबर में कूदने की योजना तय करने से पहले उन्होंने कई अन्य विकल्पों पर भी विचार किया था। पुलिस ने बताया कि पहले आरोपियों ने अपने शरीर पर फायरप्रूफ जैल लगाकर संसद भवन में खुद को आग लगाने की योजना पर भी विचार किया था लेकिन बाद में ये विचार छोड़ दिया। इसके अलावा आरोपियों ने संसद भवन में पर्चे फेंकने की भी योजना बनाई थी लेकिन आखिरकार उन्होंने लोकसभा में स्मोक कैनिस्टर से रंगीन धुंआ छोड़ना तय किया और बीते बुधवार को वैसा ही किया।
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के बयान दर्ज कराएगी पुलिस
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भी बयान दर्ज करने पर विचार कर रही है। बता दें कि प्रताप सिम्हा ने ही आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी के विजिटर पास को अपनी स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
सीन रिक्रिएट कराने के लिए आरोपियों को जल्द संसद ले जा सकती है पुलिस
शुक्रवार को पुलिस आरोपियों को उन जगहों पर लेकर गई, जहां आरोपियों ने मिलकर संसद में घुसपैठ की साजिश रची थी। पुलिस संसद से भी इजाजत लेकर जल्द ही आरोपियों को संसद भवन ले जाकर सीन रिक्रिएट करा सकती है। पुलिस ने मामले में हिरासत में लिए गए महेश कुमवात को भी क्लीन चिट नहीं दी है। महेश पर आरोप है कि उसने मास्टरमाइंड ललित झा को भागने में मदद की थी। दिल्ली पुलिस जल्द ही ललित झा को राजस्थान के नागौर ले जाने की तैयारी कर रही है, जहां फरारी के दौरान ललित रुका था। साथ ही ललित को उस जगह भी ले जाया जाएगा, जहां उसने अपना और अन्य सभी आरोपियों के मोबाइल फोन तोड़े थे। बता दें कि गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।