{"_id":"5f5ef19c8ebc3e57c64998e3","slug":"parliament-pm-modi-says-hope-all-members-will-give-unequivocal-message-that-country-stands-with-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने भरा जवानों में जोश, बोले- संसद एक स्वर में उनके साथ खड़ी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने भरा जवानों में जोश, बोले- संसद एक स्वर में उनके साथ खड़ी है
Mon, 14 Sep 2020 10:16 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जारी कोरोना वायरस महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना भी है और कर्तव्य भी है। सभी सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना। उन्होंने भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के मुद्दे पर सभी सांसदों को एक स्वर में यह संदेश देने को कहा कि देश सीमा पर डटे सैनिकों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'संसद सत्र विशिष्ट समय पर शुरू हो रहा है। कोरोना भी है और कर्तव्य भी। सांसदों ने कर्तव्य का रास्ता चुना। मैं उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं। इस बार लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही एक दिन में अलग-अलग समय पर होगी। संसद की कार्यवाही शनिवार-रविवार को भी चलेगी। सभी सांसदों ने इसे स्वीकार किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने से जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन विकसित हो, हमारे वैज्ञानिक सफल हों और हम इस समस्या से सभी को बाहर निकालने में सफल हों। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य मिलकर संदेश देंगे कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है जो सीमा पर डटकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। जवान दुर्गम पहाड़ियों में देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं।'
बता दें कि भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे पर लगातार विपक्ष सरकार को घेर रहा है और जवाब मांग रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सत्र में कई अहम फैसले होंगे और कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में जितनी गहन चर्चा होगी, उतना ही सदन और देश को फायदा पहुंचेगा।