फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament PAC to meet on June 16 to deliberate on Covid19 vaccination policy

लोक लेखा संसदीय समिति करेगी कोविड-19 टीकाकरण नीति पर विचार

Thu, 10 Jun 2021 03:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jun 2021 03:07 AM IST
सार

  • 16 जून को होगी कोरोना की दूसरी लहर के बीच समिति की पहली स्थायी बैठक

विज्ञापन
Parliament PAC to meet on June 16 to deliberate on Covid19 vaccination policy
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोविड-19 टीकाकरण नीति पर विचार करने के लिए संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक 16 जून को होगी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लोक लेखा समिति की पहली स्थायी बैठक है। मई में पीएसी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से महामारी की स्थिति और सरकार की कोविड-19 टीकाकरण नीति पर विचार के लिए जल्द बैठक बुलाने की अनुमति मांगी थी। कांग्रेस नेता ने कोरोना के हालात के मद्देनजर ऑनलाइन या पीएसी कार्यालय में बैठक बुलाने की बात कही थी।

विज्ञापन


अध्यक्ष को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए एक प्रभावी टीकाकरण नीति होना समय की आवश्यकता है और पीएसी को इस पर विचार-विमर्श के लिए ऑनलाइन मीटिंग या कार्यालय बैठक के जरिये मिलना चाहिए। बकौल चौधरी, ‘टीकाकरण की नीति केंद्रीय मसला है और संकट के दिनों में यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


चूंकि पूरे देश के लोगों का जीवन और आजीविका एक प्रभावी टीकाकरण नीति पर निर्भर है, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया लोक लेखा समिति को इस विषय पर सरकार के प्रतिनिधियों- स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और अन्य के साथ बैठक और विचार-विमर्श करने की अनुमति दें।’ उन्होंने कहा कि पिछली बैठक पिछले साल जुलाई में हुई थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यह इस साल भी और जरूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed