फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament: No proposal to hike PM-KISAN amount from Rs 6000 per year says Agriculture Minister Arjun Munda

संसद सत्र: 'पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं बढ़ेगी', देशद्रोह और UAPA के मामलों पर भी सरकार ने दिया जवाब

Tue, 06 Feb 2024 05:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Feb 2024 05:41 PM IST
सार

Parliament Session: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से पूछा गया कि क्या सरकार की किसानों के लिए वित्तीय लाभ राशि 8,000-12,000 रुपये सालाना करने की कोई योजना है। इस पर उन्होंने कहा, ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Parliament: No proposal to hike PM-KISAN amount from Rs 6000 per year says Agriculture Minister Arjun Munda
Arjun Munda - फोटो : Twitter@MundaArjun

विस्तार

सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि उसके पास 'प्रधानमंत्री (पीएम) किसान सम्मान निधि योजना' के तहत किसानों के वित्तीय लाभ को 8,000-12000 रुपये प्रति वर्ष करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कृषि मंत्रालय अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इस योजना के तहत महिला किसानों के लिए राशि बढ़ाने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है। 

विज्ञापन

इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था। योजना पात्र किसानों हर चार महीने में दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष छह हजार रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान करती है। पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित (ट्रांसफर) किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुंडा से पूछा गया कि क्या सरकार की किसानों के लिए वित्तीय लाभ राशि 8,000-12,000 रुपये सालाना करने की योजना है। इस पर उन्होंने कहा, ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक 15 किस्तों में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.81 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि यह लाभ भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन

मुंडा ने यह भी कहा कि पीएम-किसान सम्मान योजना दुनिया की उन योजनाओं में सबसे बड़ी है, जिसे पैसे को सीधे खाते में ट्रांसफर किया जाता है। उन्होंने कहा, एक किसान केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचे ने बिचौलियों की भागीदारी के बिना देशभर के सभी किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि योजना की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में 2,62,45,829 किसानों को पीएम-किसान योजना का लाभ मिला है। 

यूएपीए के तहत 5,023 मामले दर्ज
सरकार ने लोकसभा में यह भी बताया कि 2018 से 2022 तक राजद्रोह और राज्य के खिलाफ अपराधों के 701 मामले दर्ज किए गए। गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 5,023 मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में संसद में बताया कि राजद्रोह और राज्य के खिलाफ अपराधों के तहत दर्ज मामलों की संख्या 2022 में घटकर 68 हो गई, जो कि 2021 में 149 थी। इसी तरह यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की संख्या 2022 में बढ़कर 1005 हो गई। जो कि 2021 में 814 थी। 

मंत्री ने कहा कि इसी अवधि के दौरान 788 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, 500 लोगों के खिलाफ राजद्रोह और राज्य के खिलाफ अपराधों के मामले में आरोप पत्र दायर किए गए। 131 लोगों को रिहा भी किया गया। राय ने बताया कि यूएपीए के तहत 8,947 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोप पत्रों में 6,503 लोगों के नाम लिए गए। 550 लोगों को बरी भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed