फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament News: Technical defects in 2613 domestic flights in five years, VK singh said in Lok Sabha

Parliament News: 5 साल में 2613 घरेलू उड़ानों में तकनीकी खामी, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने लोकसभा में बताया

Fri, 10 Feb 2023 06:12 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Feb 2023 06:12 AM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने उन्हें 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद भाजपा सांसद सदन में भारी कामकाज की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Parliament News: Technical defects in 2613 domestic flights in five years, VK singh said in Lok Sabha
संसद का बजट सत्र 2023। - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू विमानन कंपनियों ने पिछले पांच साल में अपने विमानों में 2,613 महत्वपूर्ण तकनीकी खराबी की सूचना दी है।  नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार ऐसी महत्वपूर्ण खामियों की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को देने की आवश्यकता होती है। इनमें सबसे अधिक बार इंडिगो ने तकनीकी खामियों की सूचना दी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में 69000 से ज्यादा मामले लंबित
सुप्रीम कोर्ट में 69,511 मामले लंबित हैं, जबकि देश के 25 हाईकोर्ट में 59 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण का हवाला देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब यह जानकारी दी। उन्होंने एक फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहा कि देशभर के हाईकोर्ट में 59,87,477 मामले लंबित हैं। इनमें से 10.30 लाख मामले देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित हैं। सिक्किम हाईकोर्ट में सबसे कम 171 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन


बार्क के एक भी वैज्ञानिक की रेडिएशन से मौत नहीं
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) के एक भी वैज्ञानिक की मौत रेडिएशन की वजह से नहीं हुई है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सिंह ने कहा, बार्क में दो या तीन अप्राकृतिक मौत के मामले सामने आए हैं और दो कैंसर के मामले सामने आए,जिसका रेडिएशन से कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने उन्हें 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद भाजपा सांसद सदन में भारी कामकाज की उम्मीद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

वर्ष 2022 में 2.25 लाख लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता
वर्ष 2022 में 2.25 लाख और 2021 में 1.63 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। वहीं, साल 2011 के बाद 16,63,440 लोग नागरिकता छोड़ चुके हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सवाल के लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार पिछले तीन वर्षों के दौरान पांच भारतीय नागरिकों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की नागरिकता प्राप्त की है। जयशंकर ने उन 135 देशों की सूची भी उपलब्ध कराई जिनकी नागरिकता भारतीयों ने हासिल की है। एजेंसी

अमेरिका में छंटनी से सरकार अवगत
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि सरकार हाल के महीनों में अमेरिकी कंपनियों की ओर से पेशेवरों की छंटनी के मुद्दे से अवगत है। भारत ने अमेरिकी सरकार के समक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाया है।

अदाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहा एनएसई : कांग्रेस
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) विवादों में घिरे अदाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। साथ ही पार्टी ने पूछा कि क्या एनएसई और बाजार नियामक सेबी पर अदाणी समूह के खिलाफ नरमी बरतने का दबाव था।


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी के ‘हम अदाणी के हैं कौन’ शृंखला के तहत पीएम मोदी से तीन सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सेबी जैसे बाजार नियामकों की नाकामी ने छवि को खराब किया है और भारत के वित्तीय बाजारों की अखंडता पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने पूछा कि अदाणी समूह के खिलाफ स्टॉक में हेरफेर के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद सूचीबद्ध शेयरों की कीमतों में गिरावट ने उन लाखों खुदरा निवेशकों को वित्तीय रूप से नुकसान पहुंचा है, जिन्होंने कृत्रिम रूप से बढ़ी हुई कीमतों पर अडानी समूह के शेयरों में निवेश किया था। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed