संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा के पांच सांसद हुए कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच लोकसभा के पांच सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई जिसमें पांच सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी बाकी सांसदों का परीक्षण किया जा रहा है। कोरोना संकट के चलते इस बार संसद सत्र काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। सत्र के दौरान सांसदों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस बार लोकसभा की कार्यवाही चार घंटे के लिए चलेगी। शून्य काल की अवधि को भी कम करके आधा घंटा कर दिया गया है।
संसद में सुनी जाए हमारी आवाज: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'हमने आगामी सत्र में बेरोजगारी, प्रवासी मजदूरों की स्थिति और देश में आर्थिक परिदृश्य के मुद्दों पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया है। हमने सरकार से आग्रह किया है कि संसद में हमारी आवाज सुनी जानी चाहिए। हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों के मद्देनजर, अध्यक्ष ने 15 सितंबर को व्यापार सलाहकार समिति की एक और बैठक बुलाई है।'
We've proposed the issues of unemployment, the status of migrant labourers & the economic scenario in the country, to be discussed in the upcoming session. We urged the government that our voices should be heard in the Parliament: Congress leader Adhir Chowdhury pic.twitter.com/ixdCm4tRVK
— ANI (@ANI) September 13, 2020
वेंकैया नायडू ने करवाया कोरोना परीक्षण
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा, 'संसद के मानसून सत्र से पहले, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अपना कोरोना परीक्षण करवाया। सभी सांसद सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले अपना परीक्षण करवा रहे हैं। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए हर सदस्य की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।'
यह भी पढ़ें- संसद के मानसूत्र शुरू होने से पहले नहीं होगी सर्वदलीय बैठक, प्रश्नकाल ना होने पर विपक्ष नाराज
तीन दिनों से कर रहे हैं कोरोना रिपोर्ट का इंतजार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'तीन दिन हो गए हैं। हम अभी भी अपनी कोविड-19 रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। निजी केंद्रों से कोरोना जांच कराने वाले कुछ सहयोगियों को इसकी रिपोर्ट मिल गई है लेकिन हम इसके लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं। इसके लिए किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।'
एम्स में भर्ती हुए अमित शाह
एम्स के मीडिया और प्रोटोकॉल प्रभाग अध्यक्ष ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 30 अगस्त को पोस्ट कोविड देखभाल के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी देते समय दी गई सलाह के अनुसार, उन्हें अब संसद सत्र से पहले एक-दो दिनों के लिए पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया है।'