{"_id":"64ba9370ef3e95844d0526e3","slug":"parliament-monsoon-session-rs-chairman-dhankhar-schooled-aap-mps-raghav-chadha-and-sanjay-singh-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: राघव चड्ढा! क्या आपकी सीट में कुछ गड़बड़ है? धनखड़ ने लगाई क्लास; संजय सिंह के लिए ये कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon Session: राघव चड्ढा! क्या आपकी सीट में कुछ गड़बड़ है? धनखड़ ने लगाई क्लास; संजय सिंह के लिए ये कहा
Fri, 21 Jul 2023 07:59 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:59 PM IST
सार
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन आप के राज्यसभा सांसदों ने दिल्ली अध्यादेश को लेकर सदन में हंगामा किया। बार-बार कार्यवाही बाधित होते देख सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा और संजय सिंह की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन
आप सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र दूसरे दिन शुक्रवार को हंगामेदार रहा। आज राज्यसभा में आप सांसदों ने दिल्ली अध्यादेश को लेकर हंगामा किया। वहीं सदन की कार्यवाही बाधित होते देख जगदीप धनखड़ ने आप सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह को सदन में व्यवहार करने का 'सही तरीका' सिखाया।
विज्ञापन
आप स्कूली छात्र की तरह व्यवहार नहीं कर सकते
दरअसल, आप सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा में अध्यादेश का मुद्दा उठाना चाहते थे। इसी दौरान वो बार-बार खड़े हो रहे थे जिसका नोटिस सभापति धनखड़ ने लिया। व्यवधान होते देख उन्होंने आप सांसद की क्लास लगा दी। धनखड़ ने कहा, 'चड्ढा बैठ जाइए, क्या यही आपका तरीका है...आप पूरे सदन में घूमेंगे? आप स्कूली छात्र की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
कुर्सी के साथ कुछ गड़बड़ है क्या
अपनी बारी आने पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन बोलने लगे। इसी दौरान जब चड्ढा दोबारा खड़े हुए तो सभापति ने उनसे कहा, 'आपकी कुर्सी में कुछ गड़बड़ है क्या, आप बार-बार बैठकर उठने लगते हैं।' इसके साथ ही उप-राष्ट्रपति ने उन्हें सलाह भी दी कि वो अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल न करें।
विज्ञापन
संजय सिंह को भी लगी फटकार
राघव चड्ढा के साथ ही सांसद संजय सिंह की भी क्लास सभापति ने लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा को उच्च-सदन कहा जाता है, ये बड़ों का सदन माना जाता है, ऐसे में यहां इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। इस सदन में हम जो व्यवहार कर रहे हैं, उसे 130 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख रहे हैं।
आप चुप नहीं रह सकते कुछ समय के लिए?
उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यवहार से एक अच्छा उदाहरण पेश करना होगा, ताकि हमारी प्रशंसा हो। इस दौरान जब बीच में संजय सिंह ने हंगामा शुरू कर दिया तो सभापति ने फटकार लगाई कि क्या आप चुप नहीं रह सकते कुछ समय के लिए। उन्होंने कहा कि ये आपलोगों की आदत हो गई है कि बार-बार खड़े हो जाओ और बोलने लगो।
उन्होंने कहा कि वो हर सदस्य को बोलने का मौका देते हैं, अपनी बात रखने का मौका देते हैं, लेकिन ये कोई गली-सड़क नहीं है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि आपलोगों को संविधान पढ़ना चाहिए, ताकि आपका मार्गदर्शन हो, आपको चीजें पता चले और आप उस हिसाब से व्यवहार करे।