{"_id":"60bfdc746d1a4c269b502f48","slug":"parliament-monsoon-session-may-start-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद: जोशी ने कहा- संसद का मानसून सत्र जुलाई में हो सकता है शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उम्मीद: जोशी ने कहा- संसद का मानसून सत्र जुलाई में हो सकता है शुरू
Wed, 09 Jun 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:39 AM IST
सार
- संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जताई उम्मीदॉ
- संसद की प्रवर समितियों ने किसी भी वर्चुअल सत्र से इनकार करते हुए जुलाई से पहले की तरह सामान्य बैठकें करने का फैसला लिया है
विज्ञापन
संसद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के थमने के साथ ही सरकार को उम्मीद है कि इस बार जुलाई में संसद का मानसून सत्र सामान्य कार्यक्रम के तहत शुरू हो सकता है। पिछले साल मानसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस साल मानसून सत्र आयोजित करने की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज है। लोकसभा और राज्य सभा के अधिकतर सांसदों और कर्मचारियों को कोरोना टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि संसद का मानसून सत्र समय से जुलाई में हो सकता है।
विज्ञापन
संसदीय प्रवर समिति ने रद्द की वर्चुअल बैठकें, जुलाई में होगी
संसद की प्रवर समितियों ने किसी भी वर्चुअल सत्र से इनकार करते हुए जुलाई से पहले की तरह सामान्य बैठकें करने का फैसला लिया है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते इन समितियों ने अपनी बैठकें रद्द कर रखी हैं।
विज्ञापन
चूंकि अधिकांश सांसदों, संसद के कर्मचारियों का टीकाकरण हो गया है और देश में सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। ऐसे में जुलाई से बैठकें पहले की तरह हो सकती हैं।