फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Updates: लोकसभा में महामारी बिल हुआ पारित, कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा संरक्षण

Tue, 22 Sep 2020 12:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 22 Sep 2020 12:46 AM IST
खास बातें

लोकसभा में महामारी संशोधन विधेयक 2020 पारित हो गया। बिल के पास होने के बाद अब कोरोना योद्धाओं को संरक्षण मिल सकेगा। इससे पहले सोमवार को लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम विधेयक या एफसीआरए विधेयक पारित हुआ। दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (दूसरा संशोधन) विधेयक भी लोकसभा में पारित हो गया। विपक्ष ने जहां इस विधेयक का विरोध किया वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार की कोशिश तुरंत राहत उपलब्ध कराने की है। उधर, भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों को मंगलवार को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। वहीं, सोमवार को राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे का मुद्दा उठा। निलंबित होने के बाद भी आठ विपक्षी सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते रहे और हंगामा करते रहे। इसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा। निलंबित सदस्य सदन से बाहर नहीं जाने पर अड़े रहे और कार्यवाही को मंगलवार सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यहां पढ़ें सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates News in Hindi
संसद - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:31 PM, 21-Sep-2020

कोरोना वॉरियर्स को सलाम

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कई पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए और उन्होंने प्लाज्मा भी डोनेट किया। हमने इन्हें कोरोना वॉरियर्स का नाम दिया। आज हम एक बार फिर तमाम कोरोना वॉरियर्स दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। 
 
11:19 PM, 21-Sep-2020

संशोधन करना जरूरी था : हर्षवर्धन

लोकसभा में महामारी संशोधन विधेयक 2020 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आज हमारे सामने कोविड-19 महामारी का संकट है। शुरुआती दौर में किसी को इसके बारे में कुछ नहीं पता है, अभी भी बहुत कुछ नहीं पता है। बीच में ऐसी घटनाएं आईं, लोगों के मन में भ्रांति बनी कि जो डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से आ रहा है वह भी बीमारी फैला रहा है। डॉक्टरों के साथ बहुत गलत घटनाएं हुईं। ऐसे समय में यह संशोधन लाना बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
11:17 PM, 21-Sep-2020

स्थायी समिति के पास भेजा जाए विधेयक : अधीर रंजन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार को ध्यान देना होगा कि बिल पारित करते हुए हड़बड़ी में गड़बड़ी न हो जाए। उन्होंने कहा कि विधेयक के कुछ सेक्शन चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश देश के आपराधिक कानून के नियम को भी तोड़ता है। विधेयक को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए और इस पर विचार किया जाए। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है।
11:07 PM, 21-Sep-2020

डॉक्टरों ने सैनिकों की तरह काम किया : प्रज्ञा ठाकुर

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि इस महामारी के दौरान डॉक्टरों का हाल सबसे अहम था। यह ऐसा युद्ध था जो स्वास्थ्य के लिए था। इस दौरान डॉक्टरों ने सैनिकों की तरह काम किया। हम इस बिल का समर्थन करते हैं और डॉक्टरों के साथ हैं।
11:00 PM, 21-Sep-2020

विधेयक के समर्थन में बीजू जनता दल

बीजू जनता दल के सांसद अच्युतानंद सामंत ने कहा कि यह समय की जरूरत है कि कोविड वॉरियर्स को उत्साहित किया जाए। उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से संशोधन विधेयक का समर्थन किया और प्रधानमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद कहा।
10:53 PM, 21-Sep-2020

भविष्य की तैयारी है यह विधेयक : भाजपा सांसद 

महामारी संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह विधेयक लाने का मंतव्य है कि हम केवल कानून पास नहीं करने जा रहे हैं बल्कि आने वाले समय में भविष्य में ऐसी आपदा आने पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 PM, 21-Sep-2020

स्वास्थ्यकर्मियों को हिम्मत देगा विधेयक : भाजपा सांसद

भीलवाड़ा से भाजपा सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया ने कहा कि मेरे लोकसक्षा क्षेत्र में कोरोना से जंग में सबसे ज्यादा सहयोग भीलवाड़ा की जनता ने किया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन विधेयक लाना जरूरी था। इससे डॉक्टरों को, स्वास्थ्यकर्मियों को हिम्मत मिलेगी।
10:38 PM, 21-Sep-2020

आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी मिले संरक्षण : भाजपा सांसद

भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि वर्तमान में जैसी परिस्थितियां हैं उसे देखते हुए नए और प्रभावी कानून पर काम करना होगा। इस कानून के माध्यम से हमें आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को भी संरक्षण देना होगा। इस विधेयक के अंदर कठोर व्यवस्थाएं करें और पिछले अनुभवों के आधार पर सावधानियां बरतें तो काफी सुरक्षित रह पाएंगे। 
10:33 PM, 21-Sep-2020

प्रशासन और लोक प्रतिनिधि के बीच समन्वय हो : भाजपा सांसद

भाजपा सांसद डॉ. सुजय विखेपाटील ने कहा कि चार महीनों के काल में एक चीज का ध्यान नहीं रखा गया कि सांसदों को विश्वास में नहीं लिया गया। प्रशासन और लोक प्रतिनिधि के बीच समन्वय होना चाहिए। दो महीने के लॉकडाउन ने हमें महामारी से लड़ने के लिए तैयार किया। यह विधेयक स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित करता है। मैं इसका समर्थन करता हूं।  
10:26 PM, 21-Sep-2020

हर आदमी को ताकत देगा यह विधेयक : भाजपा सांसद

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह विधेयक हर आदमी को, हर डॉक्टर को ताकत देने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के माध्यम से देश की मंशा को बखूबी परिलक्षित किया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक बिल है, हम सब इसका समर्थन करते हैं। भट्ट ने जब कहा कि इस बिल का विरोध नहीं होना चाहिए तो स्पीकर ओम बिड़ला ने उनसे पूछ लिया कि आपको कौन विरोध करता दिख रहा है, सभी तो समर्थन कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed