मानसून सत्र: जासूसी कांड पर बहस को अड़ा विपक्ष, स्पीकर बोले- संसद की गरिमा का रखें ख्याल
संसद का मानसून सत्र का आज नौवां दिन है। पेगासस जासूसी मामले, कृषि कानूनों की वापसी और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों का लगातार हंगामा जारी है। संसद में जारी गतिरोध को लेकर लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को चेतावनी दी है। ओम बिरला ने कहा कि सांसद संसद की गरिमा का ख्याल रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया बिल पास
लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
12 बजे के बाद जैसे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई कि विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सांसद सरकार से इस मुद्दे पर सफाई देने की मांग कर रहे हैं। भारी हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगति कर दी गई है।किसानों के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन
शिरोमणि अकाली दल ने किसानों के मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 9 दिनों से हर दिन स्थगन प्रस्ताव दे रही हूं। अगर सरकार चर्चा चाहती तो स्थगन प्रस्ताव स्वीकार करके समय देती। ये अन्नदाता विरोधी सरकार है।Delhi: Opposition MPs, including Shiromani Akali Dal's Harsimrat Kaur Badal and BSP's Ritesh Pandey, protest in the Parliament premises over Central Government's three farm laws. pic.twitter.com/y6iwv1n5yy
— ANI (@ANI) July 29, 2021
11.30 बजे से लोकसभा की कार्यवाही शुरू
11.30 बजे से लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है, लेकिन विपक्षी दलों के सांसद पेगासस जासूसी कांड पर अड़े हुए हैं।कांग्रेस सांसदों ने किया प्रदर्शन
पेगासस जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे पर संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह सदन में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं।Delhi | Congress MPs hold protest at the Parliament in support of farmers#MonsoonSession2021 pic.twitter.com/VoX208FBgt
— ANI (@ANI) July 29, 2021
विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री का तंज
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 11: 30 बजे तक स्थगित हो गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हो गई।Rajya Sabha adjourned till 12 noon amid protest by Opposition MPs soon after the session began for the day pic.twitter.com/vgnjsEuVQR
— ANI (@ANI) July 29, 2021
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जाहिर की। जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। प्रधानमंत्री खुद हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को चर्चा से कोई मतलब नहीं है, वो तो सिर्फ सदन नहीं चलने देना चाहता है, हंगामा करना चाहता है।
A non-issue is unnecessarily being made an issue. Can thousands of people across the world be spied upon? What Rahul Gandhi says, he doesn't understand. That is his basic problem. He speaks most immaturely: Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi on Congress MP Rahul Gandhi pic.twitter.com/M1LqrOVMd2
— ANI (@ANI) July 29, 2021
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी चेतावनी
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद में जारी गतिरोध को लेकर सांसदों को चेतावनी दी। ओम बिरला ने कहा कि संसद की गरिमा बनी रहनी चाहिए। बिरला ने कहा कि दोबारा अगर हंगामा हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मानसून सत्र: जासूसी कांड पर बहस को अड़ा विपक्ष, स्पीकर बोले- संसद की गरिमा का रखें ख्याल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। सरकार विपक्ष को देश हित का मुद्दा उठाने नहीं दे रही है। हम सरकार से जासूसी कांड पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं। बुधवार को विजय चौक पर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने पूछा कि क्या सरकार ने पेगासस खरीदा या नहीं, हां या ना में बताए।
कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दो केंद्रीय मंत्री
सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन में बैठक बुलाई थी। इस दौरान दो केंद्रीय मंत्री भी अचानक से पहुंच गए। प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल ने विपक्षी सांसदों से सदन चलने की मांग की।