फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament monsoon session 2020, Venkaiah Naidu and om Birla meeting to explore the Parliament monsoon session

संसद सत्र चलाने की संभावना तलाशने को नायडू और बिरला की बैठक

Tue, 21 Jul 2020 04:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jul 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
Parliament monsoon session 2020, Venkaiah Naidu and om Birla meeting to explore the Parliament monsoon session
संसद - फोटो : ANI

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए संसद सत्र चलाने के विकल्प तलाशने के लिए सोमवार को मिलकर चर्चा की। दोनों सदन के प्रमुखों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सदस्यों को कार्यवाही में शामिल करने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार किया।

विज्ञापन


दोनों प्रमुखों ने दोनों सदनों के चैंबर और दर्शक दीर्घाओं का मुआयना किया और नियमों का पालन करते हुए सदस्यों को तय दूरी के साथ बैठाने की क्षमता का आकलन किया। सूत्रों ने बताया कि नायडू और बिरला ने सदन के मुआयने से पहले करीब दो घंटे तक बैठक की। इस पर विचार किया गया कि जब लोकसभा चल रही हो तो उसके सदस्य चैंबर और दोनों सदनों की दीर्घाओं में बैठेंगे और इसी तरह राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान होगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राज्यसभा और इसकी दीर्घाओं में केवल 127 सदस्यों को बैठाया जा सकता है। इसी प्रकार लोकसभा और उसकी दीर्घाओं में 290 सदस्यों को बैठाया जा सकता है। इससे पहले भी कई बार सत्र चलाने को लेकर दोनों प्रमुखों में अलग-अलग बैठकें की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed