फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament congress mp manickam tagore letter lok sabha speaker nishikant dubey remarks rahul sonia gandhi

Parliament: 'निशिकांत दुबे के राहुल गांधी पर आरोप झूठे', कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

Fri, 13 Dec 2024 10:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Dec 2024 10:03 AM IST
सार

मणिकम टैगोर ने पत्र में लिखा है, 'निशिकांत दुबे की टिप्पणी अपमानजनक है और इसमें की गई टिप्पणियां झूठी और गलत इरादे से की गई हैं। इनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी पर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
parliament congress mp manickam tagore letter lok sabha speaker nishikant dubey remarks rahul sonia gandhi
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला और दोनों के अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस से संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए। निशिकांत दुबे के इन आरोपों को लेकर गुरुवार को ही कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को झूठ और अपमानजनक बताते हुए लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


निशिकांत दुबे की टिप्पणियां लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग
मणिकम टैगोर ने पत्र में लिखा है, 'निशिकांत दुबे की टिप्पणी अपमानजनक है और इसमें की गई टिप्पणियां झूठी और गलत इरादे से की गई हैं। इनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी पर आरोप लगाए गए हैं। इसलिए अनुरोध है कि टिप्पणी को तत्काल लोकसभा की कार्यवाही से हटाया जाए।' मणिकम टैगोर ने चिट्ठी में मांग की है कि निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को लोकसभा की कार्यवाही से हटाया जाए। इसके लिए कांग्रेस सांसद ने लोकसभा के नियम 352 और 380 का हवाला दिया है।
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे थे। जिनमें उन्होंने पूछा था कि 'एफडीएल-एपी, जो कश्मीर को अलग देश मानता है, उसके साथ राजीव गांधी फाउंडेशन की सोनिया गांधी के साथ क्या संबंध हैं, जिसे जॉर्ज सोरोस फंड करता है। सोनिया और सोरोस का रिश्ता क्या है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


'राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का पूरा खर्च ग्लोबल नॉलेज इनिशिएटिव, सैम पित्रोदा ने दिया। यह खालिस्तानियों से मिलता है। यह कश्मीर तोड़ने वालों से मिलता है। सैम पित्रोदा, राहुल गांधी, सोरोस और ग्लोबल नॉलेज इनीशिएटिव का संबंध क्या है?'

'साल 2010 से लेकर 2014 तक सोरोस पूरे शेयर मार्केट से पैसे लेता रहा। वह गांधी फैमिली से मिला। सोरोस और गांधी फैमिली का क्या संबंध है।'

'मेरा चौथा सवाल है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को सबसे ज्यादा पैसा सोरोस ने दिया। जो सोरोस है, वह मनोज भार्गव, हंस फाउंडेशन, रॉकफेलर फाउंडेशन और किंगस्टन के साथ ब्लैक मनी को व्हाइट मनी कर रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन के साथ सोरोस का रिश्ता क्या है?'


'सोरोस ने फ्रेसवर्क्स, एसईडी फंड, एस्पाडा फंड और इस तरह के फंड्स बनाए। उसने कांग्रेस पार्टी के 300 लोगों को स्टार्टअप के नाम पर पैसा दिया। ये 300 लोग कौन हैं और उनका गांधी परिवार के साथ क्या संबंध है?'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed